ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

मुसलमानों ने हिन्दूओं को कहा-आइये, आकर हमारा मस्जिद देखिये, नीतीश के गृह जिले में मुस्लिमों की पहल

BIHARSHARIF: देश में बढ रहे सांप्रदायिक तनाव के बीच नालंदा में नयी पहल हुई. बिहारशरीफ के मुसलमामनों ने हिन्दूओं से कहा कि वे आयें और आकर उनका मस्जिद देखें. उनके न्योते पर मस्जिद मे

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BIHARSHARIF: देश में बढ रहे सांप्रदायिक तनाव के बीच नालंदा में नयी पहल हुई. बिहारशरीफ के मुसलमामनों ने हिन्दूओं से कहा कि वे आयें और आकर उनका मस्जिद देखें. उनके न्योते पर मस्जिद में आये हिन्दूओं को मस्जिद में इबादत के तौर तरीके को समझाया गया. 


भैंसासुर मस्जिद में मस्जिद परिचय अभियान
बिहारशरीफ की भैंसासुर मस्जिद में मुसलमानों ने रविवार को मस्जिद परिचय कार्यक्रम चलाया. मुसलमानों ने हिन्दूओं को न्योता दिया था कि वे मस्जिद में आयें और आकर देखें कि वहां क्या सब होता है. तकरीबन 100 हिन्दू मुसलमानों के न्योते पर मस्जिद में पहुंचे. वहां उन्हें मस्जिद में इबादत के तौर तरीकों को समझाया गया. उन्हें बताया गया कि अजान, वजू और नमाज क्या होती है. आखिर क्यों अजान के दौरान अल्लाह-हु-अकबर कहा जाता है.


मुसलमानों ने बताया कि जैसे हिन्दू कहते हैं कि ईश्वर महान है वैसे ही मुसलमान अल्लाह-हु-अकबर बोल कर ये कहते हैं अल्लाह महान है. मुसलमानों ने ये भी बताया कि नमाज कैसे अदा की जाती है और किस समय किस तरह की नमाज अदा की जाती है. मस्जिद कमेटी के मेंबर आफताब शम्स ने बताया कि इस कार्यक्रम का मकसद समाज में फैल रही गलतफहमियों को दूर करना है. अगर लोग दूसरे धर्म के बारे में भी जानेंगे तो उनके बीच की दूरी मिट सकती है. 


मस्जिद परिचय का ये कार्यक्रम देश में अपनी तरह का पहला कार्यक्रम था. लिहाजा तकरीबन 100 हिन्दू मस्जिद पहुंचे और मुसलमानों की इबादत के तौर तरीकों को जाना. मस्जिद परिचय में गये हिन्दुओं ने मुस्लिमों की इबादत को लेकर मन में उठने वाले सवालों को भी रखा, जिसका मुसलमानों ने जवाब भी दिया.