ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

CM नीतीश के गृह जिले में बाढ़ का खतरा, लोकायन नदी का तटबंध टूटा; कई घरों में घुसा पानी

राजधानी सहित प्रदेश में मानसून की सक्रियता काफी बढ़ गई है। ऐसे में एक बार फिर झमाझम वर्षा के आसार बढ़ गए हैं। जिससे नदियों के जलस्तर भी बढ़ने लगे हैं। तो कई जगह नदियां किस कदर उफान में आई है क

CM नीतीश के गृह जिले में बाढ़ का खतरा, लोकायन नदी का तटबंध टूटा; कई घरों में घुसा पानी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

राजधानी सहित प्रदेश में मानसून की सक्रियता काफी बढ़ गई है। ऐसे में एक बार फिर झमाझम वर्षा के आसार बढ़ गए हैं। जिससे नदियों के जलस्तर भी बढ़ने लगे हैं।  तो कई जगह नदियां किस कदर उफान में आई है कि इसकी वजह से तटबंध तक टूट गए हैं। ऐसे में अब एक मामला नालंदा से सामने आया है। जहां लोकाईन नदी का जलस्तर बढ़ने से 4 जगह तटबंध टूट गए हैं। 


दरअसल, नालंदा में पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही झमाझम बारिश के बाद सूखी लोकाइन नदी में अचानक से जलस्तर बढ़ गया। ऐसे में बहिलसा अनुमंडल के चार जगहों पर तटबंध टूट गए हैं। जिसके कारण दर्जनों गांव में पानी घुस गया है। वहीं, बांध टूटने से कई इलाकों में बाढ़ का संकट गहरा गया है और निचले इलाकों के गांव में नदी का पानी घुस गया है। जिसकी वजह से कई घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है।


वहीं, हिलसा प्रखंड के धुरी बिगहा के उत्तर पश्चिम लोकायन नदी के तटबंध में तकरीबन 30 फीट का कटाव हो गया। कटाव के कारण धुरी बिगहा, मुरलीगढ़, फुलवरिया, सोहरापुर, कुसेता, छियासठ बिगहा गांव एवं खेतों में पानी भर गया है। घाना बीघा गांव के पूर्व तटबंध टूटने के कारण बेलदारी बिगहा, घाना बीघा के गांव एवं खेत जलमग्न हो गया है। अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण कुमार अधिकारियों के साथ कैंप कर रहे हैं।


उधर, जानकारी मिलते ही नालंदा के डीएम शशांक शुभंकर मौके पर पहुंचे हैं राहत कार्य का जायजा लिए।जिलाधिकारी ने बताया कि मंडाक्ष बेलदारी बिगहा में बांध टूटने से 70 घरों में पानी घुस गया है। जिससे कई परिवारों के 605 सदस्य प्रभावित हुए हैं। इन परिवारों के लिए राहत शिविर की व्यवस्था की गई है। इधर सकरी और जिरायन नदियों में पानी आ गया है।