ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहटा-सरमेरा मार्ग पर ट्रक और कार में भीषण टक्कर, कार सवार तीन की हालत गंभीर

NALANDA: नालंदा के बिंद थाना क्षेत्र के जहाना मोड़ के पास बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर ट्रक और कार में भीषण टक्कर हो गयी। इस हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल

बिहटा-सरमेरा मार्ग पर ट्रक और कार में भीषण टक्कर, कार सवार तीन की हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: नालंदा के बिंद थाना क्षेत्र के जहाना मोड़ के पास बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर ट्रक और कार में भीषण  टक्कर हो गयी। इस हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही बिंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में तीनों घायलों को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया। जहां सभी का प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने बेहतर ईलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।


तीनो घायलों की पहचान पटना की अर्पना कुमारी, सुरेंद्र प्रसाद सिंह और नौबतपुर के अनहिला गांव निवासी सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि कार बिंद की ओर से सरमेरा की तरफ जा रही थी और ट्रक गिट्टी लोड कर सरमेरा की ओर से बाढ़ जा रहा था तभी जहाना मोड़ के पास पहुंचते ही अनियंत्रित ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ट्रक चालक और खलासी दोनों मौके से फरार हो गये।

टैग्स