ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

राजगीर जू सफारी में टिकट ब्लैक करने वाला रैकेट सक्रिय!, पर्यटकों को ब्लैक में खरीदना पड़ रहा टिकट

NALANDA : नालंदा के राजगीर स्थित जू सफारी में आने वाले पर्यटकों को इन दिनों भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जू सफारी का टिकट नहीं मिलने से पर्यटकों में खासी नाराजगी देखी जा

राजगीर जू सफारी में टिकट ब्लैक करने वाला रैकेट सक्रिय!, पर्यटकों को ब्लैक में खरीदना पड़ रहा टिकट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA : नालंदा के राजगीर स्थित जू सफारी में आने वाले पर्यटकों को इन दिनों भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जू सफारी का टिकट नहीं मिलने से पर्यटकों में खासी नाराजगी देखी जा रही है। जू सफारी के काउंटर से टिकट नहीं मिलने के कारण पर्यटकों को कीमत से चार गुना अधिक पैसा देकर ब्लैक में टिकट खरीदना पड़ रहा है।


दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जू सफारी के कर्मी टिकट की हेराफेरी करते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो जू सफारी के के बाथरूम का बताया जा रहा है। जिसमें वन विभाग का कर्मी सुजीत कुमार चोरी छिपे दो लोगों को जू सफारी का दर्जनों टिकट देते हुए दिख रहा है। वन कर्मी टिकट लेने वाले दोनों शख्स से अलग-अलग जगह जाकर टिकट बेचने की बात कहता है।इस दौरान बाथरूम में मौजूद किसी पर्यटक ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


बता दें कि राजगीर में बने जू सफारी का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 16 फरवरी 2022 को उद्घाटन किया था। 20 फरवरी 2022 से यह पर्यटकों के लिए खोल दिया गया था। साइबर अपराधियों द्वारा पिछले दिनों राजगीर जू सफारी की फर्जी वेबसाइट बनाकर ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने का मामला भी सामने आया था। वहीं कुछ दिन पहले पुलिस ने टिकट ब्लैक करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 

टैग्स