ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : नाईट ड्यूटी कर घर लौटे दारोगा की मौत, परिजनों में मचा हड़कंप ; बताई जा रही ये वजह

NALNADA : बिहार के नालंदा से सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां नालंदा में पदस्थापित दारोगा की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई। दारोगा रात्रि ड्यूटी कर सुबह अपने घर गए

बिहार : नाईट ड्यूटी कर घर लौटे दारोगा की मौत, परिजनों में मचा हड़कंप ; बताई जा रही ये वजह
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NALNADA : बिहार के नालंदा से सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां नालंदा में पदस्थापित दारोगा की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई। दारोगा रात्रि ड्यूटी कर सुबह अपने घर गए थे, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुरे पुलिस महकमे में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, नालंदा के इस्लामपुर थाना में पदस्थापित दरोगा की अचानक मौत हो गई। दारोगा ड्यूटी कर जब वह अपने घर गए तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। हर कोई लगातार सुबह से ही इस बात की चर्चा में लगा हुआ है की आखिर उनकी अचानक से कैसे  तबियत इतनी खराब हो गई। 


बताया जाता है कि , मृतक सब इंस्पेक्टर ललन सिंह इस्लामपुर थाना में कई वर्षों से पदस्थापित थे। वे इस्लामपुर में ही किराए के मकान में परिवार को साथ लेकर रहते थे। रात्रि ड्यूटी कर जब वे सुबह घर पहुंचे तो अचानक तबीयत बिगड़ गई।  तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। जिसके बाद अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 


वहीं, घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी , जिसके बाद सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।  मृतक एसआई 55 वर्षीय ललन सिंह अरवल जिला के बंसी थाना क्षेत्र के बखोरी बीघा गांव के रहने वाले थे। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा 4 बच्चों को छोड़ गए। 


इधर, इस पुरे मामले में इस्लामपुर थानाध्यक्ष ने कहा कि एसआई ललन सिंह इस्लामपुर थाना में पदस्थापित थे। वो  रात्रि ड्यूटी कर घर लौटे, जहां उनकी तबीयत बिगड़ गई।  इलाज के लिए लाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जो बातें आएगी उसके अनुसार काम किया जाएगा।