ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

BIHAR NEWS : सड़क हादसे में जख्मी युवक की हादसे में इलाज के दौरान मौत, परिवार में कोहराम

NALANDA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या कर दी जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा से निकल कर साम

BIHAR NEWS : सड़क हादसे में जख्मी युवक की हादसे में इलाज के दौरान मौत, परिवार में कोहराम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALANDA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या कर दी जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां रफ़्तार का कहर देखने को मिला है। यहां सड़क हादसे में जख्मी युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के मुताबिक, नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जख्मी बाइक सवार युवक की 18 दिनों बाद पटना के निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक नूरसराय थाना क्षेत्र के तेजा बिगहा निवासी लाल बिहारी मांझी का 30 वर्षीय पुत्र इंदल मांझी है। 


वहीं, मृतक के भाई ने बताया कि पिछले 20 सितंबर को अपने मौसेरे भाई विनोद मांझी के घर फतेह अली जा रहा था इसी दौरान महानंदपुर गांव के समीप तेज रफ्तार वाहन ने उसके बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसके बाद जख्मी हालत में 112 वाहन की पुलिस द्वारा बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।  जहां से गंभीर हालत में उसे पटना रेफर कर दिया गया । वहां इलाज के दौरान सोमवार की देर रात मौत हो गई। 


उधर नूरसराय थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। अज्ञात वाहन की पहचान की जा रही है। इसको लेकर पुलिस की टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। जल्द ही जांच पूरी कर आरोपी को गिरफ्त में लिया जाएगा।