ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Bihar News: नालंदा में पति-पत्नी ने उठा लिया बड़ा कदम, सुबह-सुबह हुआ था झगड़ा

NALANDA: नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र के नदीऔना गांव में रविवार को दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पति-पत्नी ने घरेलू विवाद के चलते जहर खा लिया। आत्महत्या करने

Bihar News: नालंदा में पति-पत्नी ने उठा लिया बड़ा कदम, सुबह-सुबह हुआ था झगड़ा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र के नदीऔना गांव में रविवार को दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पति-पत्नी ने घरेलू विवाद के चलते जहर खा लिया। आत्महत्या करने वाले मृतकों की पहचान अरुण कुमार और उनकी पत्नी नीलू देवी के रूप में हुई है।


परिवार के सदस्यों ने बताया कि सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया। दोनों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


फिलहाल, विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के भतीजे संटू ने बताया कि आपसी झगड़ा के बाद चाचा-चाची ने आत्महत्या कर ली। दोनों सुबह-सुबह झगड़ रहे थे लोगों को यह लग रहा था कि पति-पत्नी का झगड़ा है खुद निपट लेंगे। लेकिन जब पता चला कि दोनों ने खुदकुशी कर ली है तब इलाके में हड़कंप मच गया। 


मृतका की बेटी ने भी बताया कि मां-बापू जी झगड़ने के दौरान इतना बड़ा कदम उठा लिये हैं। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।   

नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट