ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar News: बस और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर से मचा हड़कंप, कइयों को हालत गंभीर

Bihar News: स्थानीय लोगों ने बताया है कि इस चौक पर अक्सर ही दुर्घटनाएं घटित होती रहती हैं, प्रशासन को चाहिए कि जल्द से जल्द सुरक्षा के पुखते इंतजाम किए जाएं.

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: नालंदा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ एक यात्रियों से भरी बस और एक मालवाहक पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई. जिसमें कई यात्री घायल हो चुके हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक़ यात्री भरी बस रांची से खगड़िया की ओर जा रही थी. 


जबकि पिकअप बंगाल से अमरुद लोड कर पटना की ओर जा रही थी. यह घटना बिंद थाना क्षेत्र स्थित फोरलेन चौक पर हुई है. जैसे ही स्थानीय लोगों को इस बात की जानकारी मिली, बिंद के थाना अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने की कोशिश की, उनके अलावा एएसआई संतोष कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर यातायात को वापस सुचारू रूप से चलाने का काम किया.


हादसे के दौरान बस में बैठे 9 लोग घायल हुए हैं जिनमें से दो की हालत ज्यादा गंभीर है, जिसके बाद इन्हें बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया. इस घटना के बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि इस चौक पर अक्सर ही इस तरह की दुर्घटनाएं घटित होती रहती हैं. उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि सड़क हादसे को नगण्य करने के लिए सुरक्षा के पुखते इंतजाम करने जरुरी हैं. ताकि भविष्य में इन घटनाओं पर रोक लगाईं जा सके.


बता दें कि घायलों में खगड़िया, बेलदौर थाना क्षेत्र के अब्दुल मजीद, झारखंड हजारीबाग के प्रदीप कुमार उपाध्याय, बेगुसराय शाहपुर के राजेश कुमार, मधेपुरा के संटू मंडल, पप्पू कुमार, पौरौत निवासी रुपेश व संतोष कुमार, सुपौल के मोहम्मद इलियास व मोहम्मद जावेद इत्यादि शामिल हैं. इनमें से मोहम्मद इलियास और प्रदीप उपाध्याय को ज्यादा चोटें आई हैं.