ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार में फिर चोरों ने किया हैरान, पुल-रेल इंजन-मोबाइल टावर के बाद ट्रांसफार्मर की चोरी

NALANDA: बिहार में कभी लोहा का पुल चोरी हो जाता है तो कभी रेल इंजन और मोबाइल टावर ही चोर चुरा ले जाते हैं। इस बार चोरों ने बिजली का ट्रासफॉर्मर ही चुरा लिया है। बदमाशों की इस

बिहार में फिर चोरों ने किया हैरान, पुल-रेल इंजन-मोबाइल टावर के बाद ट्रांसफार्मर की चोरी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: बिहार में कभी लोहा का पुल चोरी हो जाता है तो कभी रेल इंजन और मोबाइल टावर ही चोर चुरा ले जाते हैं। इस बार चोरों ने बिजली का ट्रासफॉर्मर ही चुरा लिया है। बदमाशों की इस करतूत से हर कोई हैरान हैं। ट्रांसफॉर्मर चोरी की यह घटना नालंदा जिले की है जहां खेत में लगाए गये ट्रांसफार्मर को चोरों ने गायब कर दिया है। 


चोरी की यह घटना हरनौत प्रखंड क्षेत्र इलाके के पचौरा पंचायत अंतर्गत मुबारकपुर गांव की है जहां खेती के लिए लगाए गए 25 केवी के ट्रांसफार्मर को ही चोरो ने निशाना बनाया है। ट्रांसफार्मर चालू हालत में था उसमें करंट दौड़ रही थी।  दौड़ती लाइन से ही ट्रांसफार्मर की चोरी कर ली गयी। लेकिन किसी को भी चोरी की भनक नहीं लगी। जब ग्रामीण सुबह अपने खेत काम करने आए तो देखा कि ट्रांसफार्मर गायब है। 


बीती रात ही इसे चुराया गया है। चोरी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जुनियर इंजीनियर ने गांव वालों से मामले की जानकारी दी जिसके बाद विद्युत विभाग के अधिकारी को ट्रांसफर चोरी की घटना की जानकारी दी गयी। वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस भी आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।


 ग्रामीणों ने बताया कि 25 केवी के ट्रांसफार्मर की चोरी हुई है जिसे दो साल पहले ही कृषि कार्य के लिए लगाया गया था। जिससे किसानों को खेती कार्यों में सहुलियत हो रही थी। इसी ट्रांसफार्मर से करीब 70 बीघा से अधिक खेतों में पानी पहुंचता था। ट्रांसफार्मर चोरी होने की घटना से ग्रामीण भी सकते में है। ग्रामीणों ने पुलिस से चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।