ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बिहार: दहेज लोभियों ने बाइक न मिलने पर की विवाहिता की हत्या, शव छोड़कर ससुराल वाले फरार

NALANDA: दहेज के लोभ में ससुराल वालों ने फिर एक विवाहिता की जान ले ली. घटना बिहार के नालंदा जिले के चिकसौरा थाना क्षेत्र के पचासा पर गांव का है. जहां ससुराल वाले विवाहिता की हत्या

बिहार: दहेज लोभियों ने बाइक न मिलने पर की विवाहिता की हत्या, शव छोड़कर ससुराल वाले फरार
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

NALANDA: दहेज के लोभ में ससुराल वालों ने फिर एक विवाहिता की जान ले ली. घटना बिहार के नालंदा जिले के चिकसौरा थाना क्षेत्र के पचासा पर गांव का है. जहां ससुराल वाले विवाहिता की हत्या कर घर छोड़कर फरार हो गए हैं.


मृतिका की पहचान पचासा पर गांव निवासी संतोष कुमार की पत्नी खुशबू कुमारी के रूप में की गई है. मृतिका के पिता हिलसा थाना के गुलिनी गांव निवासी रामप्रीत प्रसाद ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री खुशबू कुमारी की शादी करीब 3 साल पहले पचासा पर गांव निवासी संतोष कुमार के साथ की थी. शादी के दौरान उन्होंने हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था, लेकिन इधर कुछ दिनों से बाइक एवं सोने की चेन की मांग को लेकर उनकी पुत्री खुशबू कुमारी को ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे. 


पिता ने बताया कि आज उन्हें सूचना मिली की उनकी पुत्री की हत्या कर दी गई है. जब उसके ससुराल पचासा गांव पहुंचे अपनी पुत्री का शव पड़ा था और ससुराल वाले फरार मिले. फलहाल सूचना मिलने के बाद चिकसौरा थाना पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया है.

टैग्स