ब्रेकिंग
मां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकी

3 महीने में हुआ प्यार, ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा और फिर...

NALANDA: शादी विवाह के इस सीजन में कई शादियां चर्चा में रहीं। अब बिहार के नालंदा से एक और शादी चर्चा का विषय बन गया है। बताया जा रहा है कि बड़े भाई की शादी के तीन महीने बाद से उसकी

3 महीने में हुआ प्यार, ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा और फिर...
First Bihar
2 मिनट

NALANDA: शादी विवाह के इस सीजन में कई शादियां चर्चा में रहीं। अब बिहार के नालंदा से एक और शादी चर्चा का विषय बन गया है। बताया जा रहा है कि बड़े भाई की शादी के तीन महीने बाद से उसकी साली से छोटे भाई को प्यार हो गया। इसके बाद दोनों छुप-छुपकर मिलने लग गए। बुधवार को कुछ ऐसा हुआ कि दोनों की शादी करानी पड़ी। 



मामला नालंदा के रहुई थाना इलाके के एक गांव का है, जहां बुधवार की सुबह युवक अपने बड़े भाई के ससुराल आया था। इस दौरान उसे बड़े भाई की साली यानी उसकी प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। इन्हें इस हालत में पाने के बाद कोई हंगामा नहीं किया गया बल्कि गांव के ही शिव मंदिर में ले जाकर दोनों की शादी करा दी। गांव की महिलाओं ने गीत गाकर इस शादी का भरपूर आनंद उठाया।



प्रेमी शेखपुरा के बरबीघा थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जिसे तीन महीने पहले नालंदा के रहुई थाना क्षेत्र की  रहने वाली उसके बड़े भाई की साली से प्यार हो गया। तीन महीने से लगातार दोनों छुपकर मिल रहे थे। जब ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा तो हंगामा करने के बजाय दोनों को शिव मंदिर ले गए और उनकी शादी करा दी। ये शादी साधारण ढंग से ही कराई गई, जहां न तो ढोल बजाए गए न ही वहां बैंड बाजा बजा। इसके बावजूद ये शादी काफी चर्चा में रही। तीन महीने में प्यार के बाद जीवन भर के लिए दोनों का एक हो जाना भी किसी कहानी से कम नहीं है। शादी के लिए दोनों पर कोई दबाव नहीं बनाया गया। दोनों की मर्जी से ही ये शादी कराई गई।

टैग्स