ब्रेकिंग
बैंड-बाजे और नोटों की बारिश के बीच पुष्कर मेले में पहुंचा ‘बादल’, 100 बॉडीगार्ड के साथ घोड़े की हुई शाही एंट्री✦समस्तीपुर के घाट पर नाव से पहुंचे युवक ने छठव्रतियों पर पिस्टल ताना, गुस्साए लोगों ने ईंट-पत्थर बरसाया, वीडियो वायरल ✦छठ पूजा विवाद: रोहिणी आचार्य पर भड़कीं किशोरी पेडनेकर, बोलीं- 'लालू-भालू की लड़की मुंबई आकर बात करो'✦Bihar News : रोहतास में मातम! कहीं नहर में गिरी कार तो कहीं टोल प्लाजा के पास गई राहुल की जान, दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़।✦Bihar News : 'अपना घर छोड़कर आ रही है...' अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी से पहले क्यों छलके होने वाली सास के आंसू? कही दिल छू लेने वाली बात✦बैंड-बाजे और नोटों की बारिश के बीच पुष्कर मेले में पहुंचा ‘बादल’, 100 बॉडीगार्ड के साथ घोड़े की हुई शाही एंट्री✦समस्तीपुर के घाट पर नाव से पहुंचे युवक ने छठव्रतियों पर पिस्टल ताना, गुस्साए लोगों ने ईंट-पत्थर बरसाया, वीडियो वायरल ✦छठ पूजा विवाद: रोहिणी आचार्य पर भड़कीं किशोरी पेडनेकर, बोलीं- 'लालू-भालू की लड़की मुंबई आकर बात करो'✦Bihar News : रोहतास में मातम! कहीं नहर में गिरी कार तो कहीं टोल प्लाजा के पास गई राहुल की जान, दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़।✦Bihar News : 'अपना घर छोड़कर आ रही है...' अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी से पहले क्यों छलके होने वाली सास के आंसू? कही दिल छू लेने वाली बात

नालंदा शराबकांड पर बोले अपर मुख्य सचिव केके पाठक, दोषियों पर होगी कार्रवाई

NALANDA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा के सोहसराय थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी में कथित रूप से जहरीली शराब से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। इस घटना पर उत्पा

नालंदा शराबकांड पर बोले अपर मुख्य सचिव केके पाठक, दोषियों पर होगी कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा के सोहसराय थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी में कथित रूप से जहरीली शराब से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। इस घटना पर उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने बताया कि उत्पाद आयुक्त की जांच रिपोर्ट के आधार पर नालंदा शराब कांड के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने कहा कि पुलिस भी अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। पिछले दो दिनों से जहरीली शराब कांड की गुत्थी सुलझाने में मद्य निषेध विभाग और पुलिस के अधिकारी जुटे हैं। पूरे इलाके में कांबिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसके अलावा छोटी पहाड़ी इलाके में जो भी शराब का धंधा रह रहे हैं उनके घरों को चिन्हित कर उनके घरों को वहां से हटाने का काम किया जा रहा है। सोहसराय थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी पर बने 62 घरों को चिन्हित किया गया है।


मिली जानकरी के अनुसार भूमि सुधार वभाग द्वारा अवैध कब्जा कर बनाए गए मकानों को चिन्हित कर उसे खाली करने का पर्चा घरों पर चस्पा किया गया है। आज बिहार शरीफ, छोटी पहाड़ी के पहाड़ टल्ली घटनास्थल का मध निषेध विभाग के IG, मध निषेध विभाग के अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग के सचिव, ADG लॉ ऑर्डर, पटना प्रक्षेत्र के आईजी ने घटनास्थल का जायजा लिया।


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा में शनिवार से अबतक 13 लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हो चुकी है। अभी मौतों का आंकड़ा बढ़ने की संभावना जतायी जा रही है। वही कईयों का इलाज प्रशासन से चोरी छिपे कराया जा रहा है। सूत्रों की माने तो जहरीली शराब से और ज्यादा मौतें हुईं हैं। दूसरे जगह प्रशासन को सूचना दिए बगैर ही उनका दाह संस्कार कर दिया है। नालंदा जहरीली शराब कांड जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। मद्य निषेध विभाग के IG, अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग के सचिव, ADG लॉ ऑर्डर, पटना प्रक्षेत्र के आईजी आज बिहार शरीफ पहुंचे। हरदेव भवन में बैठक कर अधिकारियों ने पूरी घटना की जानकारी ली।  


इस घटना के बाद से राजनीति भी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में शराब से जुड़े इतने बड़े कांड पर वह घिरते जा रहे हैं। विपक्ष तो हमलावर है ही, सत्ता पक्ष के बीजेपी और हम भी निशाना साध रहे हैं। इधर, जमुई सांसद चिराग पासवान भी नालंदा पहुंचे हैं। मृतक के परिजनों से मुलाकात कर रहे हैं। चिराग पासवान ने बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। रविवार को जाम सुप्रीमो पप्पू यादव भी पहुंचे थे। उन्होंने मृतक के परिजनों की आर्थिक सहायता भी की थी।


टैग्स