ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

क्वारंटाइन सेंटर में पुलिस पर हमला कर लूटी राइफल, दारोगा समेत कई जवान जख्मी

NALANDA : इस वक्त एक बड़ी खबर नालंदा से सामने आ रही है. जहां क्वारंटाइन सेंटर में पुलिसकर्मियों के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है. प्रशासन की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त कर दी गई हैं.

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : इस वक्त एक बड़ी खबर नालंदा से सामने आ रही है. जहां क्वारंटाइन सेंटर में पुलिसकर्मियों के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है. प्रशासन की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त कर दी गई हैं. पुलिस की राइफल भी लूटी गई है. इस हमले में थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं. पुलिस इस मामले में कार्रवाई में जुटी हुई है.


वारदात नालंदा जिले के बिंद थाना इलाके की है. जहां कथराही मोड़ स्थित निजी स्कूल गुरुकुल विद्या पीठ के क्वारंटाइन सेंटर में पुलिस टीम पर हमला किया गया है. 1 जवान की राइफल लूट ली गई. इसके अलावा पथराव कर उपद्रवियों ने पुलिस-बीडीओ की गाड़ियों को  क्षतिग्रस्त कर दिया. इस हमले में थानाध्यक्ष राकेश कुमार, जवान प्रमोद कुमार सिंह और चालक नरेश कुमार घायल हो गए हैं. इलाज के लये उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


इस घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक क्वारंटाइन सेंटर में अच्छा भोजन नहीं मिलने के कारण कुछ लोग हंगामा कर रहे थे. जिसकी सूचना मिलने पर पुलिसवाले उन्हें समझाने पहुंचे थे. पुलिस ने आक्रोशितों को समझने का प्रयास किया तो उन्होंने हमला कर दिया. रोड़ेबाजी करते हुए बदमाशों ने पुलिस-बीडीओ समेत तीन वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके बाद होमगार्ड जवान की राइफल लूट ली.


घटना की सूचने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. जख्मी थानेदार ने बताया कि हंगामा की सूचना पर पुलिस और बीडीओ सेंटर पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश की. डीएसपी इमरान परवेज ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने वालो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. लूटी गयी राइफल को पास के झाड़ी से बरामद कर लिया गया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता