ब्रेकिंग
‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंजेल में युवक की मौत के बाद परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई और मृतक के आश्रित को नौकरी और मुआवजे की मांगSuccess Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जान‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंजेल में युवक की मौत के बाद परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई और मृतक के आश्रित को नौकरी और मुआवजे की मांगSuccess Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जान

नालंदा में तेज रफ़्तार का कहर, सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत

NALANDA : इस वक़्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से सामने आ रही है जहां तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. इन घटनाओं के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. मृतकों के घ

नालंदा में तेज रफ़्तार का कहर, सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : इस वक़्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से सामने आ रही है जहां तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. इन घटनाओं के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. 


पहली घटना सरमेरा थाना इलाके की बताई जा रही है जहां सड़क हादसे में घायल युवक की अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई है. वहीं इस हादसे में दो अन्य लोग जख्मी बताये जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. 


दूसरी घटना हरनौत थाना इलाके की बताई जा रही है जिसमें तेज रफ़्तार वाहन की चपेट में आने से दिव्यांग की दर्दनाक मौत हो गई है. इस घटना में फिलहाल दिव्यांग की पहचान नहीं हो सकी है. लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दे दी है जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शव की पहचान के लिए प्रयास जारी है. 


तीसरी घटना चंडी थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव कि बताई जा रही है जहां सड़क दुर्घटना में एक युवक की स्पॉट डेथ हो गई है. युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया. स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला. लोगों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा भी किया. बाद में पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को कंट्रोल किया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता