ब्रेकिंग
बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा

नालंदा में जहरीली शराब से मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, सोहसराय के थानाध्यक्ष सस्पेंड

NALANDA : जहरीली शराब से मौत मामले में नालंदा के सोहसराय के थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद को सस्पेंड कर दिया गया है. छोटी पहाड़ी में 11 लोगों की संदिग्ध मौत के बाद आईजी ने किया सस्प

नालंदा में जहरीली शराब से मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, सोहसराय के थानाध्यक्ष सस्पेंड
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : जहरीली शराब से मौत मामले में नालंदा के सोहसराय के थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद को सस्पेंड कर दिया गया है. छोटी पहाड़ी में 11 लोगों की संदिग्ध मौत के बाद आईजी ने किया सस्पेंड. जहरीली शराब से मौत का शक है। 


बिहार के नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र की छोटी पहाड़ी में शनिवार कथित रूप से जहरीली शराब पीने से अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है. एक के बाद एक कुल 11 लोगों की लगातार हुई मौत से दिन भर इलाके में अफरातफरी मची रही. 


पुलिस ने आसपास के इलाकों में छापेमारी भी की है. इस मामले में अब तक 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. शनिवार को पुलिस ने आस पास के इलाकों में तलाशी लेने पर नई सराय से बिहार थाना पुलिस ने 23 पेटी अंग्रेजी शराब भी बरामद किया था.  हालांकि पुलिस अभी भी शराब से मौत की पुष्टि नहीं कर रही है, लेकिन परिवार वाले लगातार शराब से मौत बता रहे हैं.


नालंदा में 11 लोगों की कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से हुई मौत के मामले की जांच आइजी के निर्देशन पर हो रही है. पुलिस मुख्‍यालय के साथ ही गृह विभाग और उत्‍पाद एवं मद्य निषेध विभाग भी मामले पर लगातार ही नजर बनाए हुए है. पुलिस अभी इन मौतों को संदिग्‍ध मान रही है.