ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

भीषण रोड एक्सीडेंट में 2 लोगों की स्पॉट डेथ, स्कॉर्पियो ने दोनों को कुचला

NALANDA : इस वक्त एक ताजा खबर नालंदा जिले से सामने आ रही है. जहां भीषण रोड एक्सीडेंट में 2 लोगों की मौत हो गई है. स्कॉर्पियो ने दो लोगों को सड़क पर कुचल दिया है, जिससे उन

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

NALANDA :  इस वक्त एक ताजा खबर नालंदा जिले से सामने आ रही है. जहां भीषण रोड एक्सीडेंट में 2 लोगों की मौत हो गई है. स्कॉर्पियो ने दो लोगों को सड़क पर कुचल दिया है, जिससे उनकी मौत हो गई है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


मामला नालंदा जिले के चंडी थाना इलाके का है. जहां गौढ़ापर गांव के पास देर शाम स्कॉर्पियो से कु़चलकर साइकिल सवार टोला सेवक समेत दो व्यक्ति की मौत हो गई. जिसके बाद गुस्साए ग्रामीण सड़क जाम कर हंगामा करने लगे. मृतकों में बहादूरपुर निवासी टोला सेवक बालगोविंद मांझी और नारायण मांझी शामिल हैं.


घटना के बारे में बताया जाता  है कि टोला सेवक साइकिल से गांव लौट रहे थे. उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही स्कॉर्पियो ने उन्हें कुचल दिया. जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई. घटना के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गड्‌ढ़े में जा गिरी. इस दौरान वाहन की चपेट में आकर बकरी चरा रहे ग्रामीण जख्मी हो गए. जख्मी नारायण मांझी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.


इधर, दो ग्रामीणों की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने आपदा के तहत मुआवजा की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया. आक्रोशित ऑन द स्पॉट मुआवजा के चेक की मांग कर रहे हैं. हंगामा की सूचना पाकर थानाध्यक्ष ऋतुराज तीन और थानों की पुलिस के साथ मौके पर आ गए. पुलिस आक्रोशितों को समझाने में जुटी है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता