ब्रेकिंग
बिहार में रफ्तार का कहर: NH-106 पर तीन बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत; 5 गंभीर रूप से घायल✦बिहार में BPSC शिक्षिका पर जीजा से शादी करने का आरोप, बड़ी बहन की शिकायत पर DEO ने मांगा स्पष्टीकरण✦Bihar News : दरभंगा के स्कूल में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ का खेल! बेंच से संभाली छत, 191 बच्चों की जान खतरे में! अब शिक्षा विभाग ने मानी गलती✦Bihar Politics : पटना स्नातक सीट पर अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार, बोले बाहुबली विधायक - नीतीश जी मनाते तो मान जाता, अब पीछे हटने का सवाल नहीं✦छपरा चाकूबाजी कांड में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, आरोपियों पर FIR दर्ज; 3 की मौत, एक गंभीर पटना रेफर✦बिहार में रफ्तार का कहर: NH-106 पर तीन बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत; 5 गंभीर रूप से घायल✦बिहार में BPSC शिक्षिका पर जीजा से शादी करने का आरोप, बड़ी बहन की शिकायत पर DEO ने मांगा स्पष्टीकरण✦Bihar News : दरभंगा के स्कूल में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ का खेल! बेंच से संभाली छत, 191 बच्चों की जान खतरे में! अब शिक्षा विभाग ने मानी गलती✦Bihar Politics : पटना स्नातक सीट पर अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार, बोले बाहुबली विधायक - नीतीश जी मनाते तो मान जाता, अब पीछे हटने का सवाल नहीं✦छपरा चाकूबाजी कांड में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, आरोपियों पर FIR दर्ज; 3 की मौत, एक गंभीर पटना रेफर

नालंदा के सोनू का कोटा में हुआ एडमिशन, अब आईएएस बनने का सपना होगा आसान

NALANDA: सीएम नीतीश कुमार के सामने बेबाक अंदाज़ में अपनी शिक्षा की मांग करने वाले सोनू का एडमिशन राजस्थान के कोटा में हो गया है। सोनू कोटा में रहकर एलेन एकेडमी में पढ़ाई करेगा और अपन

नालंदा के सोनू का कोटा में हुआ एडमिशन, अब आईएएस बनने का सपना होगा आसान
First Bihar
2 मिनट

NALANDA: सीएम नीतीश कुमार के सामने बेबाक अंदाज़ में अपनी शिक्षा की मांग करने वाले सोनू का एडमिशन राजस्थान के कोटा में हो गया है। सोनू कोटा में रहकर एलेन एकेडमी में पढ़ाई करेगा और अपने आईएएस बनने के सपने की ओर बढ़ेगा। आपको बता दें, सोनू के चाचा ने 12 जून को उसका एडमिशन एलेन एकेडमी में कराया है। यहां सोनू की पढ़ाई का पूरा खर्च एलेन के डायरेक्टर बृजेश माहेश्वरी उठाएंगे। इस बात को खुद माहेश्वरी ने भी बताया है। 



सोनू के चाचा रंजीत कुमार ने बताया कि एलेन अकादमी में सोनू का एडमिशन कराया गया है। उसका दाखिला 6ठी क्लास में हुआ है। अब उसके पास अच्छा मौका है, जिससे वह मेहनत कर आगे बढ़ेगा। संस्थान के डायरेक्टर ने सोनू की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का ज़िम्मा लिया है। बता दें कि सोनू से एडमिशन चार्ज भी नही लिया गया है। 


गौरतलब है कि नालंदा जिले का रहने वाला 11 साल के सोनू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपनी शिक्षा के लिए आवाज़ बुलंद की थी। उसने कहा था कि वह पढ़ाई कर आईएएस बनना चाहता है, लेकिन उसका परिवार काफी गरीब है। साथ ही उसने ये भी बताया था कि उसके पिता शराब पीकर सारे पैसे खर्च कर देते हैं। इसके बाद सोनू के पास बड़े-बड़े नेता और कलाकार कई ऑफर लेकर पहुंचे थे। बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने उसका एडमिशन कराने की बात की थी। वहीं पप्पू यादव, तेज प्रताप यादव और बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने भी सोनू को पढ़ाई का ऑफर दिया था। अब सोनू का एडमिशन कोटा के एलेन अकादमी में हो गया है। 

टैग्स