ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

नालंदा: एम्बुलेंस में ऑक्सीजन नहीं रहने से गई मरीज की जान, कोविड केयर सेंटर पर परिजनों ने किया हंगामा, एम्बुलेंस में भी की तोड़फोड़

NALANDA: बिहारशरीफ के बीड़ी श्रमिक अस्पताल स्थित कोविड सेंटर में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। एम्बुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर खाली रहने के कारण कोविड सेंटर प

नालंदा: एम्बुलेंस में ऑक्सीजन नहीं रहने से गई मरीज की जान, कोविड केयर सेंटर पर परिजनों ने किया हंगामा, एम्बुलेंस में भी की तोड़फोड़
Santosh Singh
2 मिनट

NALANDA: बिहारशरीफ के बीड़ी श्रमिक अस्पताल स्थित कोविड सेंटर में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। एम्बुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर खाली रहने के कारण कोविड सेंटर पहुंचते ही मरीज की मौत हो गयी। आक्रोशित परिजनों ने इस दौरान एम्बुलेंस में तोड़फोड़ की। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


बताया जाता है कि जहानाबाद के बेलाबेरा गांव की एक महिला उषा देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। जिसके बाद परिजन बिहारशरीफ के रामचंद्रपुर इलाज के लिए पहुंचे। परिजन तीन दिनों से इलाज के लिए इधर उधर भटक रहे थे। मरीज की हालत और बिगड़ने लगी उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसी बीच एम्बुलेंस के ड्राइवर ने गाड़ी में ऑक्सीजन होने की बात कह मरीज को एम्बुलेंस में बिठाया।


 रामचंद्रपुर से बीड़ी श्रमिक हॉस्पिटल में बने कोविड केयर सेंटर ले जाने लगा और जब एम्बुलेंस में ऑक्सीजन चालू किया तो सिलेंडर खाली रहने के कारण कोविड सेंटर पहुंचते ही मरीज की एम्बुलेंस में मौत हो गयी। मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा। परिजनों ने एम्बुलेंस का शीशा तोड़ डाला। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया।


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK

FirstBihar संवाददाता