ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

नालंदा में प्रशासन ने मिठाई दूकान को किया सील, मनमानी कर रहे दुकानदार पर एक्शन

NALANDA: बिहार में बढ़ते कोरोना के आंकड़ों को देखते हुए सरकार ने शाम 6 बजे से इवनिंग कर्फ्यू लगाने का गाइडलाइन जारी किया और सभी दुकानों को शाम 4 बजे ही बंद करने का फैसला लिया

नालंदा में प्रशासन ने मिठाई दूकान को किया सील, मनमानी कर रहे दुकानदार पर एक्शन
First Bihar
2 मिनट

NALANDA: बिहार में बढ़ते कोरोना के आंकड़ों को देखते हुए सरकार ने शाम 6 बजे से इवनिंग कर्फ्यू लगाने का गाइडलाइन जारी किया और सभी दुकानों को शाम 4 बजे ही बंद करने का फैसला लिया लेकिन नई गाइडलाइन का पालन ना करना एक मिठाई दुकानदार को काफी महंगा पड़ गया। बिहार थाना पुलिस ने कागजी मोहल्ला स्थित मिठाई दुकान को सील कर दिया वही दुकानदार को भी गिरफ्तार किया।


बिहार थाना के इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। जिसके तहत 4 बजे तक ही दुकानें बंद करने का निर्देश दिया गया है। लेकिन इस बात की जानकारी होने के बाद भी मिठाई दुकानदार ने अपनी दुकानें खुली रखी। जिसकी सूचना पर पुलिस पहुंची और आपदा अधिनियम के तहत दुकान को सील कर दिया और इसके संचालक सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस की इस कार्रवाई से दुकानदारों में दहशत का माहौल है। नई गाइडलाइन के पहले दिन आज पुलिस की तत्परता भी देखने को मिली। शाम चार बजे ही कई दुकानें बंद हो गयी और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK

FirstBihar संवाददाता