ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

Bihar News: सीएम नीतीश के नालंदा में भारी बवाल, सड़क हादसे में बच्चे की मौत के बाद लोगों ने स्कॉर्पियो को लगाई आग

Bihar News: नालंदा जिले में स्कॉर्पियो की चपेट में आकर एक मासूम छात्र की मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित भीड़ ने चालक की पिटाई की, सड़क जाम कर दी और स्कॉर्पियो में आग लगा दी।

Bihar News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में एक भीषण सड़क हादसे के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। घटना परबलपुर थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास की है, जहां अनियंत्रित स्कॉर्पियो की चपेट में आकर पहली कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।


मृतक की पहचान 13 वर्षीय जौसव कुमार के रूप में हुई है, जो मई गांव निवासी नीतीश यादव का इकलौता पुत्र था। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया और पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। मासूम की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो चालक की जमकर पिटाई की और सड़क को करीब दो घंटे तक जाम रखा। 


आक्रोशित लोगों ने स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ करने के बाद उसे आग के हवाले कर दिया। कुछ ही देर में गाड़ी पूरी तरह धू-धू कर जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से चालक को बचाते हुए थाने ले गई। चालक की पहचान स्थानीय निवासी शंकर कुमार के रूप में हुई है।


हिलसा डीएसपी-2 गोपाल कृष्ण मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त करवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। परबलपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं, चालक को ग्रामीणों के हमले से सुरक्षित बचाकर हिरासत में लिया गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता