ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

नक्सली संगठन और पोलित ब्यूरो के दो बड़े नेता अरेस्ट, निशानदेही पर कई जगह हो रही छापेमारी

GAYA : बैन नक्सली संगठन भाकपा, माओवादी के शीर्ष नेता सह पोलित ब्यूरो के सदस्य प्रमोद मिश्रा एवं अनिल यादव को बिहार एसटीएफ,गया पुलिस एवं सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने अरेस्ट कर लिया है

 नक्सली संगठन और पोलित ब्यूरो के दो बड़े नेता अरेस्ट, निशानदेही पर कई जगह हो रही छापेमारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA : बैन नक्सली संगठन भाकपा, माओवादी के शीर्ष नेता सह पोलित ब्यूरो के सदस्य प्रमोद मिश्रा एवं अनिल यादव को बिहार एसटीएफ,गया पुलिस एवं सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने अरेस्ट कर लिया है। इन दोनों माओवादिओं को गया जिले के टिकारी थाना क्षेत्र से अरेस्ट किया गया है। इनकी गिरफ्तारी के बाद सीआरपीएफ की कोबरा टीम प्रमोद से पूछताछ कर रही है। 


दरअसल, बिहार एसटीएफ को यह सुचना मिली थी कि माओवादी के शीर्ष नेता टिकारी थाना क्षेत्र में कहीं छुपे हैं। जिसके बाद बिहार एसटीएफ,गया पुलिस एवं सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर इनको अरेस्ट कर लिया। इसके बाद अब इनकी निशानदेही पर नक्सली संगठन से जुड़े अन्य सहयोगियों और हथियारों का पता लगाने के लिए गया जिले के इमामगंज, बांकेबाजार और डुमरिया थाना क्षेत्र में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। 


वहीं, इसको लेकर गया के वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि विगत दिनों से ऐसी सूचना प्राप्त हो रही थी कि कुख्यात नक्सली प्रमोद मिश्रा एवं अनिल यादव टिकारी अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इस सूचना के सत्यापन तथा आवश्यक कार्यवाही हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक गया द्वारा एक विशेष टीम  का गठन किया गया, जिसके बाद  कुख्यात नक्सली प्रमोद मिश्रा और अनिल यादव  गिरफ्तार किया गया।


आपको बताते चलें कि, दोनों गिरफ्तार नक्सली कई कांडों के वांछित आरोपित है तथा उक्त दोनों नक्सली के विरुद्ध कांड दर्ज करते हुये अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। उक्त दोनों नक्सलियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई भी की जा रही है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें