ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

नक्सली कमांडर राम बाबू राम के घर NIA की रेड, गंडक दियारा इलाके से हुई थी गिरफ़्तारी

MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रहा है। यहां गिरफ्तार नक्सली कमांडर राम बाबू राम पर NIA का शिकंजा कसा है। पूर्वी चंपारण जिला के मधुबन थाना क्षेत्र में पट

नक्सली कमांडर राम बाबू राम के घर NIA की रेड, गंडक दियारा इलाके से हुई थी गिरफ़्तारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रहा है। यहां गिरफ्तार नक्सली कमांडर राम बाबू राम पर NIA का शिकंजा कसा है। पूर्वी चंपारण जिला के मधुबन थाना क्षेत्र में पटना से एनआईए की टीम पहुंची। एनआईए ने गिरफ्तार नक्सली रामबाबू राम उर्फ राजन उर्फ निखिल और उसके भाई श्यामबाबू राम के घर की तलाशी ली। तलाशी में रामबाबू के घर से नक्सली साहित्य के अलावा कुछ अन्य कागजात बरामद होने की सूचना दी जा रही है। 


दरअसल,एनआईए की टीम अहले सुबह स्थानीय मधुबन थाना की पुलिस की मदद से कौड़िया गांव स्थित रामबाबू और उसके भाई श्यामबाबू राम के घर पर तलाशी लेने पहुंची थी। एनआईए टीम द्वारा श्यामबाबू राम की खोज किए जाने की बात बतायी जा रही है, लेकिन वह नहीं मिला। रामबाबू राम के दिल्ली में होने की बात कही जा रही है। 


वहीं, इस घटना को लेकर एसपी कान्तेश कुमार मिश्रा ने बताया कि एनआईए की टीम ने संपर्क किया था। उसके बाद जिला पुलिस और एनआईए की टीम ने यह तलाशी ली है। इससे पहले मई माह में बिहार एसटीएफ और बगहा पुलिस के संयुक्त कार्रवाई करते हुए उत्तर बिहार पश्चिम जोनल कमिटी के सचिव व पांच लाख के इनामी नक्सली कमांडर रामबाबू राम उर्फ राजन उर्फ निखिल को उसके एक सहयोगी के साथ गंडक दियारा से गिरफ्तार किया था। 


आपको बताते चलें कि, रामबाबू राम के खिलाफ ईडी में भी मामला दर्ज है और वह भी अपना जांच कर रही है। वहीं शुक्रवार की सुबह एनआईए की टीम भी रामबाबू राम और श्यामबाबू राम के घर पर तलाशी लेने पहुंची थी। रामबाबू राम के पास से अत्याधुनिक हथियार के साथ बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद मिला था।