ब्रेकिंग
वसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोपवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोप

नाइजीरिया में फंसे बिहार-झारखंड के 150 लोग, वीडियो जारी कर वतन वापसी की लगाई गुहार

GOPALGANJ: चार पैसे कमाने के चक्कर में अपना देश छोड़कर विदेश जाने वाले लोगों की जान कभी-कभी सांसत में पड़ जाती है। कुछ इसी तरह का वाक्या बिहार, यूपी और झारखंड के लोगों के साथ हुआ ह

नाइजीरिया में फंसे बिहार-झारखंड के 150 लोग, वीडियो जारी कर वतन वापसी की लगाई गुहार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: चार पैसे कमाने के चक्कर में अपना देश छोड़कर विदेश जाने वाले लोगों की जान कभी-कभी सांसत में पड़ जाती है। कुछ इसी तरह का वाक्या बिहार, यूपी और झारखंड के लोगों के साथ हुआ है। एक कंपनी में काम करने नाइजीरिया गए करीब 150 लोग वहां बूरी तरह से फंस गए हैं। पीड़ित लोगों ने वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वतन वापसी की गुहार लगाई है। 150 लोगों में से 11 बिहार के गोपालगंज के रहने वाले बताए जा रहे हैं।


नाइजीरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग हाथ जोड़कर बैठे हैं और हाथ जोड़कर वतन वापसी की गुहार लगाते दिख रहे हैं। नाइजीरिया में फंसे लोगों में बिहार, यूपी और झारखंड के 150 लोग शामिल हैं, इनमें से 11 लोग गोपालगंज के रहने वाले  बताए जा रहे हैं। उनके परिजनों ने गोपालगंज के सांसद और डीएम से मिलकर फंसे हुए लोगों को वतन वापसी की गुहार लगाई है।


नाइजीरिया में गोपालगंज के फंसे हुए लोगों में सदर प्रखंड के जागीरी टोला निवासी भेष नारायण सिंह, संतोष कुमार, राम विलास साह, इदरीश अंसारी, दीपक राय, उपेंद्र प्रसाद, कन्हैया शर्मा, गुप्ता कालीलाल, तारकेश्वर राय, छोटेलाल चौधरी, मजीद अली समेत अन्य शामिल हैं। फंसे हुए लोगों का आरोप है कि कंपनी ने उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया है और पिछले 9 महीने से उन्हें वेतन भी नही दिया जा रहा है। ऐसे में अब वे किसी भी तरह अपने घर लौटना चाह रहे हैं।

टैग्स