ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

नहर में पलटी स्कूल वैन, करीब एक दर्जन बच्चे घायल, ड्राइवर की लापरवाही से हादसा

ARWAL: अरवल से बड़ी खबर आ रही है। जहां बच्चों से भरी स्कूल वैन अचानक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गयी। सदर थाना क्षेत्र के फेकू बिगहा गांव के पास हुई इस घटना से मौके पर अ

नहर में पलटी स्कूल वैन, करीब एक दर्जन बच्चे घायल, ड्राइवर की लापरवाही से हादसा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 ARWAL: अरवल से बड़ी खबर आ रही है। जहां बच्चों से भरी स्कूल वैन अचानक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गयी। सदर थाना क्षेत्र के फेकू बिगहा गांव के पास हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। इस हादसे में करीब एक दर्जन बच्चों के घायल होने की सूचना है। 


आनन-फानन में घायल बच्चों को इलाज के लिए  सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में बच्चों के परिजन पहुंचे। जहां इलाज कर रहे डॉक्टर से अपने बच्ची की स्थिति को जाना। वही मामूली रूप से घायल बच्चे को उनके परिजन साथ घर ले गये हैं। बताया जाता है कि संत कैरंस स्कूल के वैन को ड्राइवर काफी स्पीड में चला रहा था। 


इसी दौरान अनियंत्रित होकर स्कूल बैन नहर में जा गिरी। राहत की बात रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सभी बच्चे सुरक्षित है। घटना के बाद स्कूल वैन को छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया। चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूल वैन को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें