ब्रेकिंग
‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, यह सरकार भी जाएगी’, CJP के प्रदर्शन को राहुल गांधी का समर्थन✦EOU ने दारोगा को किया गिरफ्तार...पटना हाईकोर्ट के आदेश पर उत्पाद अधीक्षक व अन्य के खिलाफ दर्ज हुआ था केस✦CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली से पटना तक हाई अलर्ट, गांधी मैदान से जेपी गोलंबर तक भारी पुलिस बल तैनात✦दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके समेत तीन CJP नेता, पुलिस ने फ्लाइट से ही उठाया✦SVU Raid Bihar : गोपालगंज ADM के पैतृक घर पर छापा, कैश-जेवर से लेकर जमीन तक... SVU को मिली करोड़ों की संपत्ति✦‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, यह सरकार भी जाएगी’, CJP के प्रदर्शन को राहुल गांधी का समर्थन✦EOU ने दारोगा को किया गिरफ्तार...पटना हाईकोर्ट के आदेश पर उत्पाद अधीक्षक व अन्य के खिलाफ दर्ज हुआ था केस✦CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली से पटना तक हाई अलर्ट, गांधी मैदान से जेपी गोलंबर तक भारी पुलिस बल तैनात✦दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके समेत तीन CJP नेता, पुलिस ने फ्लाइट से ही उठाया✦SVU Raid Bihar : गोपालगंज ADM के पैतृक घर पर छापा, कैश-जेवर से लेकर जमीन तक... SVU को मिली करोड़ों की संपत्ति

बिहार : नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर सीधे वोटर चुनेंगे, खत्म होगा मैनेजमेंट का खेल

PATNA : राज्य के नगर निगमों में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव अब सीधे वोटर करेंगे। अब तक पार्षदों के जरिए मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होता रहा है लेकिन राज्य सरकार इसमें बदलाव

बिहार : नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर सीधे वोटर चुनेंगे, खत्म होगा मैनेजमेंट का खेल
First Bihar
3 मिनट

PATNA : राज्य के नगर निगमों में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव अब सीधे वोटर करेंगे। अब तक पार्षदों के जरिए मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होता रहा है लेकिन राज्य सरकार इसमें बदलाव करने जा रही है। नीतीश सरकार की तरफ से बदलाव का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है और जल्द ही इसे कैबिनेट में लाए जाने की संभावना है। 


कैबिनेट की मुहर लगने के बाद यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। इसके लागू होने के बाद मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में मैनेजमेंट का जो खेल होता है उस पर लगाम लगेगी और वोटर अपने मेयर और डिप्टी मेयर को सीधे चुनकर उनकी जवाबदेही भी तय कर पाएंगे। 


आपको बता दें कि पड़ोसी राज्य झारखंड समेत कई अन्य राज्यों में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव सीधे जनता करती है लेकिन बिहार में यह व्यवस्था लागू नहीं है। यहां चुने गए पार्षद ही मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव करते हैं जिसे लेकर समय-समय पर तकरार की स्थिति होती है। साथ ही साथ खेमेबाजी के कारण विकास के काम भी प्रभावित होते हैं। 


मेयर और डिप्टी मेयर की कुर्सी पर अक्सर ऐसे चेहरे चुने जाते हैं जिन्हें पूरे नगर निगम क्षेत्र की जनता जानती तक नहीं। लेकिन अब नगर विकास एवं आवास विभाग के सूत्रों के मुताबिक के प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है और विधि विभाग ने भी इस पर अपनी सहमति दे दी है। आपको यह भी बता दें कि इसी साल अप्रैल-मई में नगर निगम के चुनाव होने हैं और नई व्यवस्था इसके पहले लागू हो सकती है। 


नगर विकास विभाग में निकायों के गठन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। पिछले हफ्ते ही राज्य कैबिनेट ने तीन नए नगर निकायों के गठन के साथ-साथ 7 को उत्क्रमित करने दो नगर निकायों के क्षेत्र विस्तार और 7 नगर निकायों के क्षेत्र और नाम में संशोधन को सहमति दी थी। राज्य सरकार जिस फैसले की तरफ आगे बढ़ने की तैयारी में है, उसके लागू होने के बाद ना केवल पटना नगर निगम के मेयर और डिप्टी में बल्कि अन्य नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर को जनता सीधे चुन पाएगी।

टैग्स