ब्रेकिंग
मधुबनी में JK लक्ष्मी सीमेंट प्लांट का विरोध, निर्माण कार्य रोकने पर ग्रामीणों और पुलिस में झड़प15 अगस्त के राजकीय समारोह की सभी तैयारियाँ पूरी, गांधी मैदान में भव्य आयोजनटर्बुलेंस के बाद Air India का बड़ा फैसला, अब सभी पायलटों की होगी अनिवार्य ड्रग स्क्रीनिंगखरगे के मंच पर गंगाजल छिड़कने और ‘शुद्धिकरण यज्ञ’ पर सियासी घमासान, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामनेभरत तिवारी के परिवार के एक सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलानमधुबनी में JK लक्ष्मी सीमेंट प्लांट का विरोध, निर्माण कार्य रोकने पर ग्रामीणों और पुलिस में झड़प15 अगस्त के राजकीय समारोह की सभी तैयारियाँ पूरी, गांधी मैदान में भव्य आयोजनटर्बुलेंस के बाद Air India का बड़ा फैसला, अब सभी पायलटों की होगी अनिवार्य ड्रग स्क्रीनिंगखरगे के मंच पर गंगाजल छिड़कने और ‘शुद्धिकरण यज्ञ’ पर सियासी घमासान, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामनेभरत तिवारी के परिवार के एक सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

Bihar News: पटना पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, मुख्यमंत्री ने किया भव्य स्वागत

Bihar News: भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ आज बिहार दौरे पर पटना पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें बुके भेंट कर आत्मीय स्वागत किया है.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar News: भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ आज बिहार दौरे पर पटना पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें बुके भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर पटना एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।मुख्यमंत्री के साथ-साथ राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी और मंत्रिगण भी इस स्वागत में उपस्थित रहे। एयरपोर्ट पर हुई इस मुलाकात के दौरान उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के बीच संक्षिप्त संवाद भी हुआ।


उल्लेखनीय है कि उपराष्ट्रपति धनखड़ आज मुजफ्फरपुर के एल.एन. मिश्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। उनके दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियाँ की हैं। यह कार्यक्रम पूर्वाह्न 11:00 बजे से आरंभ होगा।


उपराष्ट्रपति की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास के क्षेत्रों को अस्थायी रेड ज़ोन (Temporary Red Zone) तथा "नो ड्रोन फ्लाई ज़ोन" घोषित किया गया है। इसके अंतर्गत कार्यक्रम स्थल से 2 किलोमीटर की परिधि में ड्रोन, हॉट एयर बैलून, पैरामोटर, पैराग्लाइडर, पावर्ड हैंड ग्लाइडर सहित अन्य किसी भी प्रकार के ग़ैर-पारंपरिक उड़न उपकरणों के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

Bihar News:  पटना पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, मुख्यमंत्री ने किया भव्य स्वागत