ब्रेकिंग
मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्ट मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्ट

CM सम्राट चौधरी के मुजफ्फरपुर दौरे को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्ग रहेंगे बंद, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 12 जुलाई के मुजफ्फरपुर दौरे को लेकर पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्ट रहेगा, जबकि वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

बिहार न्यूज
आपातकालीन सेवाओं और परीक्षार्थियों को विशेष छूट
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कल 12 जुलाई को मुजफ्फरपुर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कई मार्गों को डायवर्ट किया गया है। इसे लेकर मुजफ्फरपुर एसएसपी कार्यालय की ओर से एक पत्र जारी किया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री के जिला परिभ्रमण कार्यक्रम को लेकर मुजफ्फरपुर का ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है।   


पार्किंग व्यवस्थाः-

> कार्यक्रम स्थल की ओर आने वाली बसों की पार्किंग चाँदनी चौक बैरिया गोलम्बर-लक्ष्मी चौक होते हुए सिकंदरपुर स्टेडियम में की जाएगी।

> वीआईपी वाहनों की पार्किंग एमआईटी प्रवेश द्वार (गेट संख्या-01) से प्रवेश कर दाहिनी ओर स्थित मैदान में होगी।

> सामान्य वाहनों की पार्किंग ग्रामीण पुलिस अधीक्षक आवास से पहले स्थित CPWD मैदान में की गई है (वी-मार्ट बैरिया अथवा किडनी अस्पताल की ओर से आने वाले वाहनों हेतु)।

> इसके अतिरिक्त आवश्यकता अनुसार झिटकियां रोड एवं मार्बल गली में भी अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था की गई है।


कार्यक्रम (प्रातः 11 बजे से अपराह्न 02 बजे तक) के दौरान निम्न मार्गों पर प्रवेश अवरूद्ध रहेगाः-

> दादर पुलिस लाइन चौक से लक्ष्मी चौक जाने वाली सड़क ।

> लक्ष्मी चौक से पुलिस लाइन जाने वाली सड़क ।

> रानीसती मंदिर (सिकंदरपुर चौक) से सिकंदरपुर स्टेडियम की ओर जाने वाली सड़क ।

> कर्बला चौक से सिकंदरपुर स्टेडियम की ओर जाने वाली सड़क ।


कार्यक्रम स्थल पर आने वाली सभी प्रकार के वाहन यातायात नियमों का पालन करते हुए चिन्हित पार्किंग स्थल में वाहन को लगाकर रखेगें।

एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन एवं अन्य आकस्मिक / आपातकालीन सेवा वाहनों के आवागमन हेतु मार्ग आवश्यकतानुसार निर्बाध एवं खुला रखा जाएगा।

परीक्षार्थियों को अपना वैध प्रवेश पत्र (Admit Card) दिखाने पर आवश्यकतानुसार संबंधित मार्ग से आवागमन की अनुमति प्रदान की जाएगी।


मुजफ्फरपुर पुलिस के साइबर सेल एवं सोशल मीडिया सेल द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।

आप सभी से अपील है बिना सत्यता की जांच किए किसी भी तरह के भड़काऊ, आपतिजनक एवं अमर्यादित टिप्पणी, अफवाह तथा भ्रामक पोस्ट शेयर ना करें और ऐसा करने वाले की सूचना पुलिस को अविलंब सूचना दें।

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता