ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल

Bihar News: एसएसपी ने SP-SDPO और सभी SHO के साथ की बड़ी बैठक, क्राइम कंट्रोल को लेकर दिए अहम निर्देश

Bihar News: मुजफ्फरपुर एसएसपी सुशील कुमार ने चुनाव के बाद जिले के सभी SP, SDPO और SHO के साथ बड़ी समीक्षा बैठक की। उन्होंने पुराने मामलों के डिस्पोज़ल, वारंट-कुर्की की कार्रवाई तेज करने और फरार आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मुजफ्फरपुर के एसएसपी सुशील कुमार ने सोमवार को जिले के सभी थाना प्रभारी के साथ में मासिक समीक्षा बैठक किया है। विधानसभा चुनाव के बाद ग्रामीण एसपी, सिटी एसपी, एसडीपीओ, अंचल इंस्पेक्टर और सभी थाना प्रभारियों के साथ में बैठक कर निर्देश दिए गए हैं। 


इसके साथ ही पुराने केस के डिस्पोजल में तेजी लाने और वारंट कुर्की के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी सुशील कुमार ने इस दौरान में बताया कि अब चुनाव खत्म हो गया है और अब पुलिस के सभी अधिकारी और थाना प्रभारी को मासिक समीक्षा बैठक में निर्देश दिए गए हैं।


इसके साथ साथ ही फरार चल रहे आरोपितों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने और पुराने केस और कांड में तेजी लाया जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस बैठक में ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर, सिटी एसपी कोटा किरण कुमार मौजूद रहे।


इनके अलावा बैठक में एसडीपीओ टाउन टू बिनीता सिन्हा, एसडीपीओ टाउन वन सुरेश कुमार, एसडीपीओ वेस्ट वन सुचित्रा कुमारी, एसडीपीओ वेस्ट टू अनिमेष चन्द्र ज्ञानी, एसडीएपीओ वेस्ट वन मनोज कुमार सिंह ,एसडीपीओ सरैया गरिमा, डीएसपी साइबर हिमांशु कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे हैं।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता