ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड पर आज आ सकता है फैसला, ब्रजेश ठाकुर समेत 21 आरोपियों के खिलाफ होगा सजा का ऐलान

DELHI : मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड में दिल्ली की साकेत कोर्ट आज फैसला सुना सकती है. शेल्टर होम कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर समेत कुल 21 आरोपियों के खिलाफ आज फैसला आने की उ

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI : मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड में दिल्ली की साकेत कोर्ट आज फैसला सुना सकती है. शेल्टर होम कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर समेत कुल 21 आरोपियों के खिलाफ आज फैसला आने की उम्मीद है.


 इन आरोपियों के ऊपर शेल्टर होम में रह रहे बच्चियों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है।.आरोपियों पर पॉस्को एक्ट के अलावे अपराधिक साजिश रची जाने की अन्य धाराओं में कोर्ट पहले ही आरोप तय कर चुका है, जिसके बाद अब सजा का  ऐलान किया जाएगा. 

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड का खुलासा TISS यानी टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के रिपोर्ट से हुआ था. TISS ने अपनी रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया था कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में रह रही बच्चियों का यौन उत्पीड़न किया जा रहा है.

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड को लेकर नीतीश सरकार की देशभर में किरकिरी हुई थी.  मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और फिर बाद में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ही दिल्ली के साकेत कोर्ट में पूरे मामले की सुनवाई पूरी की गई. शेल्टर होम कांड को लेकर आरोप लगा कि कई बच्चियों की हत्या भी करा दी गई हालांकि सीबीआई ने पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट में यह जानकारी दी है कि शेल्टर होम में रहने वाली सभी बच्चियां सुरक्षित हैं और किसी की हत्या नहीं की गई. अब सबकी नजरें साकेत कोर्ट के फैसले पर टिकी हुई हैं।