ब्रेकिंग
नई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींगया में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तारपटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगनई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींगया में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तारपटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग

कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक

मुजफ्फरपुर के कांटी में जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह के दौरान राजद नेता इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद के समर्थकों में जमकर बकझक। एक-दूसरे पर गद्दारी और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप।

बिहार न्यूज
एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के कांटी प्रखंड में आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह के दौरान राजद के ही दो गुट आपस में भिड़ गए। पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी और राजद नेता हैदर आजाद के समर्थकों के बीच जमकर बकझक हुई और दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप-प्रत्यारोप लगाए।


मामला कांटी विधानसभा क्षेत्र का है, जहाँ आयोजित समारोह में राजद के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मो. इसराइल मंसूरी मुख्य वक्ता थे। कार्यक्रम में राजद नेता हैदर आजाद के पहुंचते ही माहौल गर्म हो गया। स्थानीय स्तर पर दोनों नेताओं के गुटों—एक जो पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी के साथ और दूसरा जो हैदर आजाद के साथ थे। (जो टिकट के दावेदार थे)। इस दौरान राजद का 'सच्चा सिपाही' होने को लेकर बहस छिड़ गई।


बहस के दौरान किसी ने लोकसभा चुनाव में गद्दारी करने का आरोप लगाया, तो किसी ने विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधि करने का आरोप लगाया। कांटी विधानसभा क्षेत्र में इन दोनों गुटों के बीच पहले भी संघर्ष देखने को मिला। पार्टी के अन्य नेताओं ने कहा है कि इस घटना की जानकारी शीर्ष नेतृत्व (तेजस्वी यादव) तक पहुंचाई जाएगी। फिलहाल, राजद भाजपा गठबंधन से लड़ने के बजाय अपनी ही पार्टी के भीतर की गुटबाजी से लड़ रही है।

टैग्स