ब्रेकिंग
आंदोलनकारियों के सामने झुकी बिहार सरकार: नीट विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ सभी मुकदमे वापस लेने की घोषणाछात्रों के सामने झुकी सरकार: प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी FIR होंगी वापस, बिहार गवर्मेंट का बड़ा फैसला बांकीपुर उपचुनाव: नीरज सिन्हा के लिए सीएम सम्राट ने मांगा वोट, रोड शो में हुए शामिल, बोले.. भाजपा की जीत ही बांकीपुर की जनता की जीतपटना: पर्यटन विभाग के अधीक्षण अभियंता के बैंक लॉकर से ₹64.79 लाख के आभूषण बरामद, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई‘समझौते का हो रहा उल्लंघन, वादा पूरा नहीं किया तो सड़क पर उतरेंगे’, CJP की केंद्र सरकार को अल्टीमेटमआंदोलनकारियों के सामने झुकी बिहार सरकार: नीट विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ सभी मुकदमे वापस लेने की घोषणाछात्रों के सामने झुकी सरकार: प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी FIR होंगी वापस, बिहार गवर्मेंट का बड़ा फैसला बांकीपुर उपचुनाव: नीरज सिन्हा के लिए सीएम सम्राट ने मांगा वोट, रोड शो में हुए शामिल, बोले.. भाजपा की जीत ही बांकीपुर की जनता की जीतपटना: पर्यटन विभाग के अधीक्षण अभियंता के बैंक लॉकर से ₹64.79 लाख के आभूषण बरामद, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई‘समझौते का हो रहा उल्लंघन, वादा पूरा नहीं किया तो सड़क पर उतरेंगे’, CJP की केंद्र सरकार को अल्टीमेटम

मुजफ्फरपुर: जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस से बदसलूकी, वीडियो वायरल

मुजफ्फरपुर के प्रहलादपुर वार्ड 10 में जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस के साथ स्थानीय लोगों ने बदसलूकी की। वायरल वीडियो के बाद FIR दर्ज और जांच शुरू।

बिहार न्यूज
पुलिस से बदसलूकी का वीडियो VIRAL
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रहलादपुर पंचायत के वार्ड संख्या 10 में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक जमीनी विवाद को शांत कराने गई पुलिस टीम के साथ स्थानीय लोगों ने दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। इस पूरी घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला पुलिस पदाधिकारियों के साथ तीखी नोकझोंक और बदसलूकी करती नजर आ रही है।


क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, प्रहलादपुर पंचायत के वार्ड 10 में एक जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इस जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर प्रशासन द्वारा पहले ही रोक (Stay) लगा दी गई थी। इसके बावजूद, पुलिस को सूचना मिली कि विवादित स्थल पर धड़ल्ले से निर्माण कार्य जारी है। सूचना मिलते ही मुसहरी थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्य रुकवाने का प्रयास किया।


पुलिस के साथ बदसलूकी

जब मौके पर मौजूद एक महिला और एक पुरुष से पुलिस ने निर्माण कार्य जारी रखने का कारण पूछा, तो वे भड़क गए। इसी दौरान वहां मौजूद महिला आपा खो बैठी और ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ अमर्यादित व्यवहार करने लगी। महिला का उग्र रूप देखकर एक बार तो पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए। हालांकि, पुलिस ने धैर्य का परिचय दिया और काफी मशक्कत के बाद मामले को शांत कराकर निर्माण कार्य बंद करवाया।


SSP ने की कार्रवाई की पुष्टि

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे ने इसे गंभीरता से लिया है। मामले पर स्पष्टीकरण देते हुए मुजफ्फरपुर के वरिष्ट पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम सरकारी कार्य के निष्पादन और जमीनी विवाद की जांच के लिए मौके पर गई थी। वहां पुलिस के साथ मिसबिहेव (बदसलूकी) किया गया है, जो पूरी तरह गलत है।


SSP ने आगे बताया कि ऑन-ड्यूटी पुलिस पदाधिकारी के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में संबंधित थाने द्वारा कांड (FIR) दर्ज कर लिया गया है। कानून हाथ में लेने वाले और सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर मामले की गहनता से जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता