ब्रेकिंग
कुएं से मिला युवक का अधजला शव, शादी के बाद चल रहा था विवाद... हत्या की आशंका✦सीवान में अपराधियों का खूनी खेल, पूर्व प्रमुख पति को घेरकर मारी गोली; हालत गंभीर✦समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 30 यात्री घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी✦ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, दीवारों और गेट पर कालिख पोती; लिखे आपत्तिजनक नारे✦जाली नोट के नेटवर्क का भंडाफोड़: बिहार STF और जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन स्मगलर अरेस्ट✦कुएं से मिला युवक का अधजला शव, शादी के बाद चल रहा था विवाद... हत्या की आशंका✦सीवान में अपराधियों का खूनी खेल, पूर्व प्रमुख पति को घेरकर मारी गोली; हालत गंभीर✦समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 30 यात्री घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी✦ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, दीवारों और गेट पर कालिख पोती; लिखे आपत्तिजनक नारे✦जाली नोट के नेटवर्क का भंडाफोड़: बिहार STF और जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन स्मगलर अरेस्ट

मुजफ्फरपुर में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, फायरिंग के बाद कुख्यात उत्तम राय बाइक लूटकर फरार

मुजफ्फरपुर के जजुआर थाना क्षेत्र में पुलिस और कुख्यात अपराधी उत्तम राय के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस पर फायरिंग के बाद उत्तम राय अपने साथी के साथ बाइक लूटकर फरार हो गया। मौके से कारतूस, मोबाइल और वाई-फाई राउटर बरामद किया गया है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर जिले से आ रही है, जहां जजुआर थाना इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस को देख वांछित कुख्यात अपराधी उत्तम राय और उसका साथी दो राउंड फायरिंग कर मौके से भागने में कामयाब हो गया।


सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को दिन के साढ़े 12 बजे पुलिस को यह सूचना मिली थी कि 29/26 केस में आरोपी प्रकाश राय के बेटे उत्तम राय के खिलाफ दरभंगा और सीतामढ़ी जिले में केस दर्ज है, जो रामबाबू राय की झोपड़ी में छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने रेड किया। 


पुलिस को देखते ही दोनों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में हवाई फायरिंग की। आगे जाकर दोनों ने एक व्यक्ति से बाइक छीन लिया और मौके से फरार हो गये। दोनों के खिलाफ पुलिस पर फायरिंग करने और बाइक को लूटने का केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


पुलिस ने घटनास्थल से पांच जिंदा कारतूस, दो मोबाइल और एक वाई-फाई राउटर बरामद किया है। इन सामानों को जब्त कर तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस की माने तो फरार उत्तम राय एक शातिर और कुख्यात अपराधी है। उसके खिलाफ मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और दरभंगा सहित आसपास के कई जिलों में हत्या, लूट और रंगदारी जैसे करीब एक दर्जन गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।


इस घटना के बाद  जजुआर के आस-पास के सभी इलाकों को सील कर दिया गया है। पुलिस जगह-जगह नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चला रही है। सिटी एसपी ने दावा किया है कि अपराधियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है और जल्द ही फरार उत्तम राय और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता