ब्रेकिंग
जीजा की बहन से शादी कराओ, वरना कूद जाऊंगा, टॉवर पर चढ़े युवक का हाई वोल्टेज ड्रामाअरवल में बेलगाम ट्रक की टक्कर से दारोगा की मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहरहड़ताल पर प्रहार! 10 अप्रैल तक काम पर नहीं लौटने वाले CO की नौकरी पर ब्रेक... प्रमोशन की संभावना भी खत्मलंबे समय बाद मीडिया के सामने आए सीएम नीतीश कुमार, राज्यसभा जाने के फैसले पर क्या बोले?बिहार के भ्रष्ट 'इंस्पेक्टर' की संपत्ति जब्त करने के आदेश, निगरानी कोर्ट ने DA केस में राजसात करने का सुनाया फैसला..जीजा की बहन से शादी कराओ, वरना कूद जाऊंगा, टॉवर पर चढ़े युवक का हाई वोल्टेज ड्रामाअरवल में बेलगाम ट्रक की टक्कर से दारोगा की मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहरहड़ताल पर प्रहार! 10 अप्रैल तक काम पर नहीं लौटने वाले CO की नौकरी पर ब्रेक... प्रमोशन की संभावना भी खत्मलंबे समय बाद मीडिया के सामने आए सीएम नीतीश कुमार, राज्यसभा जाने के फैसले पर क्या बोले?बिहार के भ्रष्ट 'इंस्पेक्टर' की संपत्ति जब्त करने के आदेश, निगरानी कोर्ट ने DA केस में राजसात करने का सुनाया फैसला..

मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो की हालत नाजुक

मुजफ्फरपुर में पिकअप वैन और बाइक की सीधी टक्कर में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज SKMCH में जारी है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है। जहां अनियंत्रित पिकअप वैन और मोटरसाइकिल के बीच हुई सीधी टक्कर में एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। जिनकी स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है।


राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र के पास हादसा

यह भीषण दुर्घटना मुशहरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुजफ्फरपुर-पूसा मार्ग पर स्थित राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र (NRCL) के मुख्य गेट के पास घटी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक तेज रफ्तार पिकअप वैन, जिस पर राशन लदा हुआ था, सामने से आ रही एक बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और मोटरसाइकिल के पुर्जे सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गए।


एक की मौत, दो अस्पताल में भर्ती

हादसे के वक्त बाइक पर कुल तीन युवक सवार थे। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर जा गिरे, जिनमें से एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, अन्य दो युवक लहूलुहान होकर अचेत हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मुशहरी थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए मुशहरी पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) पहुंचाया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) रेफर कर दिया है।


पुलिस की कार्रवाई: मुशहरी के थानेदार सुबोध कुमार मेहता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त बाइक और राशन लदी पिकअप वैन को भी जब्त कर लिया है। अबतक किसी की पहचान नहीं हुई है। थानेदार ने आगे बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार वाहन चालक की तलाश के साथ-साथ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें