ब्रेकिंग
सीनियर IPS अधिकारी ने सांसद सुधाकर सिंह को भेजा मानहानि का नोटिस, कहा- 15 दिन में माफी मांगे, नहीं तो 15 करोड़..✦दो दिन तक तलाश... फिर मिला 12 साल की मासूम का शव, अब आरोपी के घर के सामने हुआ अंतिम संस्कार✦निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट अंचल अमीन, 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦उत्तराखंड में गुटखा और पान मसाला बैन, बनाने-बेचने और भंडारण पर एक साल तक रोक✦Bihar Vigilance Raid : RWD के धनकुबेर कार्यपालक अभियंता ने दार्जिलिंग में करोड़ों का प्लॉट खरीदा...पत्नी के नाम पर अकूत संपत्ति अर्जित की, विजिलेंस रेड में खुली पोल✦सीनियर IPS अधिकारी ने सांसद सुधाकर सिंह को भेजा मानहानि का नोटिस, कहा- 15 दिन में माफी मांगे, नहीं तो 15 करोड़..✦दो दिन तक तलाश... फिर मिला 12 साल की मासूम का शव, अब आरोपी के घर के सामने हुआ अंतिम संस्कार✦निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट अंचल अमीन, 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦उत्तराखंड में गुटखा और पान मसाला बैन, बनाने-बेचने और भंडारण पर एक साल तक रोक✦Bihar Vigilance Raid : RWD के धनकुबेर कार्यपालक अभियंता ने दार्जिलिंग में करोड़ों का प्लॉट खरीदा...पत्नी के नाम पर अकूत संपत्ति अर्जित की, विजिलेंस रेड में खुली पोल

त्योहारों के बीच बिहार में शराब तस्करी का भंडाफोड़: यात्री बस में छिपाकर लाई जा रही विदेशी शराब जब्त, 3 गिरफ्तार

Bihar Liquor Smugglin: बिहार में शराबबंदी के बीच त्योहारों के दौरान शराब तस्करी का मामला सामने आया है। मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग की टीम ने सिलीगुड़ी से आ रही एक यात्री बस की तलाशी लेकर विदेशी शराब की खेप बरामद की है। इस कार्रवाई में शराब कारोबारी..

त्योहारों के बीच बिहार में शराब तस्करी का भंडाफोड़: यात्री बस में छिपाकर लाई जा रही विदेशी शराब जब्त, 3 गिरफ्तार
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Liquor Smuggling: बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी का धंधा लगातार जारी है. मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग की टीम ने शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिलीगुड़ी से आ रही एक यात्री बस से विदेशी शराब की खेप बरामद की है. कार्रवाई के दौरान कथित शराब कारोबारी के साथ बस के चालक और उपचालक को भी गिरफ्तार किया गया है. तीनों से पूछताछ की जा रही है.


जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि सिलीगुड़ी से मुजफ्फरपुर आने वाली एक यात्री बस में विदेशी शराब की बड़ी खेप छिपाकर लाई जा रही है. सूचना मिलने के बाद उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उत्पाद सहायक अवर निरीक्षक दिलीप पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया.


टीम ने गायघाट थाना क्षेत्र स्थित उत्पाद विभाग के चेकपोस्ट पर निगरानी शुरू कर दी. उत्पाद विभाग की टीम संदिग्ध बस के पहुंचने का इंतजार कर रही थी. जैसे ही सिलीगुड़ी से मुजफ्फरपुर आ रही यात्री बस चेकपोस्ट पर पहुंची, अधिकारियों ने उसे रोक लिया और तलाशी शुरू कर दी.


बस की डिक्की से मिली शराब की खेप

तलाशी के दौरान बस की डिक्की में रखी विदेशी शराब की खेप बरामद हुई. शराब मिलने के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने मौके से एक कथित शराब कारोबारी, बस चालक और उपचालक को गिरफ्तार कर लिया.


बरामद शराब की कुल मात्रा, ब्रांड और उसकी कीमत के संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. उत्पाद विभाग की टीम अब बरामद शराब की पूरी जानकारी जुटाने में लगी है.


कहां से आई शराब, किसे करनी थी सप्लाई

पूछताछ के दौरान पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप सिलीगुड़ी से कहां से लाई गई थी और मुजफ्फरपुर में इसे किसे पहुंचाया जाना था. इसके साथ ही इस पूरे मामले में किसी बड़े तस्करी नेटवर्क के जुड़े होने की भी जांच की जा रही है.


उत्पाद विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार तीनों लोगों से पूछताछ के आधार पर शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है.


उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गायघाट थाना क्षेत्र में यात्री बस की जांच की गई थी. तलाशी के दौरान बस से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई है. कार्रवाई में एक शराब कारोबारी के साथ बस चालक और उपचालक को गिरफ्तार किया गया है. तीनों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.