ब्रेकिंग
गरबा में एंट्री से पहले गौमूत्र पिलाने की सलाह, बाबा बागेश्वर बोले- बेटियों दुर्गा बनना, बुर्के वाली नहीं✦स्कूली बच्चों से भरी मैजिक गाड़ी गड्ढे में पलटी, 7 बच्चे घायल; 5 साल के गौरव की हालत गंभीर✦सीनियर IPS अधिकारी ने सांसद सुधाकर सिंह को भेजा मानहानि का नोटिस, कहा- 15 दिन में माफी मांगे, नहीं तो 5 करोड़..✦दो दिन तक तलाश... फिर मिला 12 साल की मासूम का शव, अब आरोपी के घर के सामने हुआ अंतिम संस्कार✦निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट अंचल अमीन, 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦गरबा में एंट्री से पहले गौमूत्र पिलाने की सलाह, बाबा बागेश्वर बोले- बेटियों दुर्गा बनना, बुर्के वाली नहीं✦स्कूली बच्चों से भरी मैजिक गाड़ी गड्ढे में पलटी, 7 बच्चे घायल; 5 साल के गौरव की हालत गंभीर✦सीनियर IPS अधिकारी ने सांसद सुधाकर सिंह को भेजा मानहानि का नोटिस, कहा- 15 दिन में माफी मांगे, नहीं तो 5 करोड़..✦दो दिन तक तलाश... फिर मिला 12 साल की मासूम का शव, अब आरोपी के घर के सामने हुआ अंतिम संस्कार✦निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट अंचल अमीन, 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

दो दिन तक तलाश... फिर मिला 12 साल की मासूम का शव, अब आरोपी के घर के सामने हुआ अंतिम संस्कार

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में 12 साल की छात्रा संजना कुमारी की हत्या के बाद गांव में भारी आक्रोश देखने को मिला। दो दिन से लापता छात्रा का शव मिलने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपित के दरवाजे पर ही शव का दाह संस्कार कर दिया...

दो दिन तक तलाश... फिर मिला 12 साल की मासूम का शव, अब आरोपी के घर के सामने हुआ अंतिम संस्कार
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के खानपुर अजमत गांव में 12 वर्षीय छात्रा संजना कुमारी की हत्या के बाद ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया. गुरुवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्या के आरोपी के दरवाजे पर ही छात्रा के शव का दाह संस्कार कर दिया. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है.


संजना कुमारी सातवीं कक्षा की छात्रा थी और सोमवार की दोपहर से लापता थी. परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. इसके बाद छात्रा के चाचा शशिकांत पटेल ने थावे थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई.


बुधवार सुबह घर से कुछ दूरी पर मिला शव

लापता होने के करीब दो दिन बाद बुधवार की सुबह संजना का शव घर से कुछ दूरी पर एक पुराने मकान के पीछे बरामद हुआ. शव मिलने की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए.


परिजनों ने अपने ही पट्टीदार पर छात्रा की हत्या का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि पुराने विवाद को लेकर आरोपित ने साबुन देने के बहाने संजना को बुलाया था. इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई.


परिजनों के अनुसार, सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे संजना बथान में गाय को चारा खिलाने गई थी. इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी. काफी देर तक उसके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी.


परिजनों की ओर से बताया गया कि छात्रा के शव पर सिर और गर्दन के आसपास चोट के निशान मिले हैं. हालांकि, मौत की वास्तविक वजह और चोटों की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी.


घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विभा कुमारी के साथ कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. एसडीपीओ चंदन कुमार और सर्किल इंस्पेक्टर धर्मवीर प्रसाद ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया.


पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया. वहीं छपरा से पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ने करीब दो घंटे तक घटनास्थल की जांच की. जांच के दौरान खोजी कुत्ता घटनास्थल से एक आरोपित के घर तक पहुंचा.


छात्रा की हत्या के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. इसी आक्रोश के बीच गुरुवार को ग्रामीणों ने आरोपी के दरवाजे पर ही छात्रा के शव का दाह संस्कार कर दिया. घटना को देखते हुए पुलिस गांव में स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मामले की जांच जारी है.