ब्रेकिंग
पटना में 4 युवकों की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारबेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को सीने में मारी गोली, गंभीर हालत में GMCH भर्तीघूंघट में सास-बहुओं का दंगल! यहां 500 साल पुरानी महिला कुश्ती परंपरा आज भी कायमबांका के फुल्लीडुमर प्रखंड कार्यालय में जन्म प्रमाणपत्र को लेकर विवाद, BDO से धक्का-मुक्की, पूर्व मुखिया समेत 4 पर केसअब कीपैड फोन से भी बिना नेट के भेज सकेंगे पैसे, बिना इंटरनेट होगा UPI पेमेंट!पटना में 4 युवकों की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारबेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को सीने में मारी गोली, गंभीर हालत में GMCH भर्तीघूंघट में सास-बहुओं का दंगल! यहां 500 साल पुरानी महिला कुश्ती परंपरा आज भी कायमबांका के फुल्लीडुमर प्रखंड कार्यालय में जन्म प्रमाणपत्र को लेकर विवाद, BDO से धक्का-मुक्की, पूर्व मुखिया समेत 4 पर केसअब कीपैड फोन से भी बिना नेट के भेज सकेंगे पैसे, बिना इंटरनेट होगा UPI पेमेंट!

मुज़फ्फरपुर में श्रम संसाधन विभाग के अधिकारी की स्कॉर्पियो चोरी, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद

मुज़फ्फरपुर के अहियापुर में श्रम संसाधन विभाग के अधिकारी मोहम्मद अली की स्कॉर्पियो चोरों ने रात में घर के बाहर से उड़ा ली। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने FIR दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

बिहार
अधिकारी की गाड़ी चोरी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुज़फ्फरपुर में बेखौफ़ चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब आम जनता ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहाँ अहियापुर थाना क्षेत्र के सिपाहपुर मस्जिद चौक स्थित एक मोहल्ले में बीती रात श्रम संसाधन विभाग के अधिकारी मोहम्मद अली की स्कॉर्पियो चोरी कर ली गई। पूरी वारदात घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट रूप से कैद हो गई है।


जानकारी के अनुसार, श्रम परिवर्तन अधिकारी मोहम्मद अली, जिनकी पोस्टिंग गायघाट में है, अहियापुर के सिपाहपुर के पास किराए के मकान में रहते हैं। वे मुसहरी थाना क्षेत्र के बबलू कुमार चौधरी से सरकारी लीज़ पर ली गई स्कॉर्पियो से रोजाना आवाजाही करते थे। प्रतिदिन की तरह स्कॉर्पियो चालक मोहम्मद अल्ताफ रात में वाहन को घर के सामने पार्क कर गया था, लेकिन रात करीब 2 बजे एक कार में सवार कुछ चोर आए और स्कॉर्पियो को बड़ी आसानी से स्टार्ट कर फरार हो गए।


कुछ दूर जाकर चोरों ने वाहन में लगा जीपीएस निकाल कर फेंक दिया, ताकि उनकी लोकेशन ट्रेस न हो सके। घटना की जानकारी मिलते ही मोहम्मद अली ने तुरंत अहियापुर थाना पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया, जिसके बाद प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। अहियापुर थाना अध्यक्ष रोहन कुमार ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की कोशिश की जा रही है।