ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदनभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

बाइक को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे पलटा तेज रफ्तार ट्रक, एक की मौत; दो की हालत नाजुक

Bihar Road Accident: मुजफ्फरपुर के सकरा में एनएच-28 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, हादसे में एक की मौत और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Accident: मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पहले एक बाइक से टकरा गया और इसके बाद सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। 


इस भीषण दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नासिरगंज निवासी मोहम्मद महमुन असगर के रूप में हुई है। वे मोहम्मद मुस्तकीम के पुत्र बताए जा रहे हैं। 


हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH), मुजफ्फरपुर भेज दिया।


वहीं, दुर्घटना में घायल दोनों व्यक्तियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में एक व्यक्ति की पहचान सीतामढ़ी जिले के निवासी के रूप में की गई है, जबकि दूसरे घायल की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना के बाद कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रित किया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता