ब्रेकिंग
भारतीय रेल का गजब खेल! पैसेंजर चढ़ाने के लिए रेलवे क्रॉसिंग पर रोक दी ट्रेन, वायरल वीडियो से उठे सवालभ्रष्ट इंजीनियर के चार ठिकानों पर SVU की रेड, पटना के आवास से पांच सौ की 17 गड्डियां और गहने मिले; महंगी घड़ियों का है शौकीनNH-28 पर चलती स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से तीन लोगों की बची जानवाटर पार्क विवाद गहराया: जेडीयू MLC ने जताई गहरी नाराजगी, अपनी ही सरकार की कार्यशैली पर उठाए गंभीर सवालडायन बताकर महिला को जिंदा जलाने की कोशिश, पुलिस ने भीड़ के बीच से बचायाभारतीय रेल का गजब खेल! पैसेंजर चढ़ाने के लिए रेलवे क्रॉसिंग पर रोक दी ट्रेन, वायरल वीडियो से उठे सवालभ्रष्ट इंजीनियर के चार ठिकानों पर SVU की रेड, पटना के आवास से पांच सौ की 17 गड्डियां और गहने मिले; महंगी घड़ियों का है शौकीनNH-28 पर चलती स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से तीन लोगों की बची जानवाटर पार्क विवाद गहराया: जेडीयू MLC ने जताई गहरी नाराजगी, अपनी ही सरकार की कार्यशैली पर उठाए गंभीर सवालडायन बताकर महिला को जिंदा जलाने की कोशिश, पुलिस ने भीड़ के बीच से बचाया

NH-28 पर चलती स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से तीन लोगों की बची जान

Bihar News: मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में NH-28 पर चलती स्कॉर्पियो में अचानक भीषण आग लग गई। चालक की सूझबूझ से कार में सवार तीन लोग सुरक्षित बाहर निकल गए। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

Bihar News
स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में NH-28 पर मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती स्कॉर्पियो कार में अचानक भीषण आग लग गई। घटना जिले के कांटी थाना क्षेत्र में एक स्कूल के समीप की बताई जा रही है। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते सूझबूझ दिखाई और कार को सड़क किनारे रोक दिया, जिससे उसमें सवार चालक समेत तीन लोगों की जान बाल-बाल बच गई।



प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, स्कॉर्पियो कांटी की ओर से तेज रफ्तार में जा रही थी। इसी दौरान अचानक कार के बोनट से भारी मात्रा में धुआं निकलने लगा। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत गाड़ी को सड़क किनारे रोक दिया।



गाड़ी रुकते ही चालक समेत तीनों लोग तत्काल कार से बाहर निकल गए। उनके बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद स्कॉर्पियो में तेज लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही समय में वाहन का इंजन और अगला हिस्सा बुरी तरह जल गया।



स्थानीय निवासी प्रकाश ने बताया कि घटना का पूरा दृश्य बेहद डरावना था। उन्होंने कहा कि अगर चालक ने समय रहते गाड़ी नहीं रोकी होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। चलती सड़क पर स्कॉर्पियो को धू-धू कर जलता देख NH-28 से गुजर रहे वाहन भी रुक गए। कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। राहगीर और स्थानीय लोग सुरक्षित दूरी बनाकर आग बुझने का इंतजार करते रहे।



घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने कांटी थाना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने स्कॉर्पियो में लगी आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग बुझने के बाद पुलिस ने क्रेन और स्थानीय लोगों की मदद से जली हुई स्कॉर्पियो को सड़क किनारे हटवाया, जिसके बाद NH-28 पर यातायात व्यवस्था दोबारा सामान्य हो सकी।



कांटी थाना प्रभारी रविकांत पाठक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि NH-28 पर स्कॉर्पियो में आग लगने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर भेजा गया था। त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया गया।



थाना प्रभारी के अनुसार, घटना में किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई और सभी लोग सुरक्षित हैं। प्राथमिक जांच में इंजन में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी और विभागीय कार्रवाई कर रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता