ब्रेकिंग
गया जंक्शन से लौट रहे व्यापारी का सूटकेस लूटा, विरोध पर बदमाशों ने चलाई गोली; ई-रिक्शा चालक घायल✦नेपाल बॉर्डर से बिहार में तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, मधुबनी में 1.74 क्विंटल गांजा बरामद✦1 लाख देकर खरीदे 3 लाख के जाली नोट, अररिया में नकली नोटों के खेल का खुलासा; बांग्लादेश कनेक्शन आया सामने✦Anant Singh : CM सम्राट के एक बुलावे पर बैठक में पहुंचे अनंत सिंह, क्या आज खत्म होगी छोटे सरकार की नाराजगी?✦बिहार में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए सख्त निर्देश✦गया जंक्शन से लौट रहे व्यापारी का सूटकेस लूटा, विरोध पर बदमाशों ने चलाई गोली; ई-रिक्शा चालक घायल✦नेपाल बॉर्डर से बिहार में तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, मधुबनी में 1.74 क्विंटल गांजा बरामद✦1 लाख देकर खरीदे 3 लाख के जाली नोट, अररिया में नकली नोटों के खेल का खुलासा; बांग्लादेश कनेक्शन आया सामने✦Anant Singh : CM सम्राट के एक बुलावे पर बैठक में पहुंचे अनंत सिंह, क्या आज खत्म होगी छोटे सरकार की नाराजगी?✦बिहार में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए सख्त निर्देश

अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल: वार्ड पार्षद पर जानलेवा हमला, पिस्टल के बट से फोड़ा सिर

पार्षद शिव शंकर महतो पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि बदमाशों ने पिस्टल के बट से उनके सिर पर कई वार किए। पुलिस ने एक आरोपी आलोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

Bihar News
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: मुजफ्फरपुर में नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ अभियान से नाराज लोगों ने स्थानीय वार्ड पार्षद पर जानलेवा हमला कर दिया। मामला सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चंदवारा सोडा गोदाम बांध किनारे का है, जहां सोमवार की देर शाम वार्ड संख्या 45 के पार्षद शिव शंकर महतो पर उग्र असामाजिक तत्वों ने हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव का माहौल है। 



पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घायल वार्ड पार्षद शिव शंकर महतो को लहूलुहान हालत में स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल में उपचाराधीन पार्षद ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि सोमवार की दोपहर नगर निगम की टीम ने चंदवारा सोडा गोदाम बांध के पास अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया था। इस कार्रवाई से कुछ स्थानीय अतिक्रमणकारी बेहद नाराज थे।



पार्षद ने बताया कि सोमवार की रात को जब वह अपने कार्यालय से काम निपटाकर कार से घर लौट रहा थे, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे संजय साह, उसके पुत्र आलोक कुमार और कई अन्य अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी को जबरन रोक लिया। गाड़ी रुकते ही वे लोग गाली-गलौज करने लगे। जब वार्ड पार्षद ने विरोध किया, तो जान से मारने की नीयत से हमला बोल दिया। आरोपियों ने पिस्टल के बट से सिर पर ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे वह खून से लथपथ होकर गिर गया।



वारदात की सूचना मिलते ही सिकंदरपुर थाना पुलिस की टीम दलबल के साथ मौके पर और फिर अस्पताल पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए तत्परता दिखाई और मुख्य आरोपियों में से एक, आलोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। सिकंदरपुर थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वार्ड पार्षद पर हमले की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई थी। वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपियों और संजय साह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता