ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

BIHAR CRIME: देसी कट्टा लहराती महिला का Video Viral, ग्रामीण एसपी ने दिया जांच का आदेश

मुजफ्फरपुर में देसी कट्टा लहराते एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीण SP विद्यासागर ने वीडियो की जांच के आदेश दिए हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

bihar
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले में एक महिला का हथियार लहराते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में महिला  देसी कट्टा के साथ नजर आ रही है। इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता। 


वायरल वीडियो के संज्ञान में आने के बाद ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने संबंधित थाने को निर्देश दिया है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जाए और यह पता लगाया जाए कि महिला के पास हथियार कहां से आया और उसका उद्देश्य क्या था।


ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने कहा कि "सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की जांच की जा रही है। अगर यह वीडियो वास्तविक पाया जाता है और महिला के पास अवैध हथियार है, तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"


फिलहाल पुलिस साइबर सेल की मदद से वीडियो की लोकेशन और महिला की पहचान करने में जुटी हुई है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कब और किस मकसद से बनाया गया था।


पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। मामले की जांच जारी है और जल्द ही कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।