ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

यूनिफॉर्म में नहीं आया स्कूल तो प्रिंसिपल ने किया बाहर, अब छात्र ने उठाया खौफनाक कदम; एक्शन में आई पुलिस

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां इंटर के एक छात्र ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि सभी लोग दंग रह गए। इसे प्रिंसिपल ने उसे एक दिन स्कूल

 यूनिफॉर्म में नहीं आया स्कूल तो प्रिंसिपल ने किया बाहर, अब  छात्र ने उठाया खौफनाक कदम; एक्शन में आई पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां इंटर के एक छात्र ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि सभी लोग दंग रह गए। इसे प्रिंसिपल ने उसे एक दिन स्कूल से निकाल दिया। इसकी वजह उसका अपने कॉलेज में यूनिफॉर्म पहन कर नहीं आता था। इसलिए इससे विचलित छात्र ने गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।


मिली जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले यह लड़का अपना स्कूल गया था। लेकिन,वह बिना ड्रेस पहने ही गया था। जसिके बाद उसे  कॉलेज से निकाल दिया गया। क्योंकि वह स्कूल का ड्रेस पहनकर नहीं गया था। उसके बाद से लड़का गायब हो गया। इसको लेकर परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन इसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। लेकिन, अब आज अहले सुबह इस यूवक का शव गांव में एक आम के बगीचे में पेड़ पर फंदे से लटका हुआ है। वह युवक  जिले के पुरुषोत्तमपुर हाई स्कूल का छात्र था।


वहीं, मृतक की पहचान विकी कुमार के रूप में हुई है। 17 वर्षीय विकी कुढ़नी के बसौली गांव निवासी राकेश भगत का बेटा था। इसके साथ ही परिवार का चिराग बुझ जाने के बाद मातम का माहौल पसर गया है। इलाके में कोहराम के हालत बने हुए है। बताया जा रहा है कि मृत युवक के पिता गांव में राजमिस्त्री का काम करते हैं।


उधर, परिजनों का कहना है कि स्कूल में हुई बेज्जती से टेंशन में आकर विकी ने आत्महत्या कर ली।घटनास्थल पर काफी भीड़ जुट गई। लोगों ने ही कुढनी थाना को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। इस मामले में कुढनी थाना की दरोगा अदिति कुमारी ने बताया कि- यह मामला प्रथम दृष्टि आत्महत्या का लगता  है। लेकिन, पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान कर सच्चाई को सामने लाया जाएगा। विकी के माता पिता का रो रोकर बुरा हाल है।