ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar News: Whatsapp पर लिखा.. कुबूल है.. कुबूल है.. कुबूल है, लड़के-लड़की ने कर लिया निकाह; जानिए.. फिर क्या हुआ?

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक छात्र-छात्रा ने व्हाट्सएप पर तीन बार मैसेज लिखा कि कबूल है और अब एक दूसरे को पति-पत्नी मानकर साथ रहने की जिद पर अड़ गए हैं। मामला सुलझाने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: मोबाइल पर तीन तलाक देने की खबरें तो अक्सर सुर्खियां बनती हैं लेकिन सोशल मीडिया के जरिए निकाह करने मामला शायद ही कभी सुना होगा। बिहार के मुजफ्फरपुर से एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 12वीं में पढ़ने वाले छात्र-छात्रा ने दोनों के व्हाट्सएप पर तीन बार मैसेज लिखा कि कबूल है और अब पति-पत्नी की तरह साथ रहने की जिद्द पर अड़े हैं।


दरअसल, मुजफ्फरपुर नगर थाना में रविवार को खूब ड्रामा हुआ। नगर थाना क्षेत्र के पंकज मार्केट निवासी लड़का और बोचहां थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की के बीच पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। फिलहाल दोनों 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं। दोनों ने व्हाट्सएप पर निकाह करने की बात कही और एक-दूसरे को पति-पत्नी मानकर साथ रहने की जिद्द पर अड़ गए हैं।


लड़के ने कहा है कि उसकी प्रेमिका ने व्हाट्सएप पर तीन बार कुबूल लिखवाकर खुद को उसकी पत्नी मान लिया है। इस बात की जानकारी जब दोनों के परिवार के सदस्यों को हुई तो परिवार के लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। दोनों का मोबाइल छीन लिया गया। दोनों के बीच संपर्क भंग होने के बाद लड़का परेशान रहने लगा। 


जिसके बाद उसकी बहन नगर थाना पहुंची और पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने उसे समझाने की लाख कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। करीब दो घंटे तक थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। दोनों परिवारों के लोग पुलिस से मदद मांग रहे हैं। पुलिस दोनों को समझाने की कोशिश कर रही है।


पुलिस ने दोनों के मोबाइल की जांच की है तो उसमें उनकी तस्वीरें और चैट मिले हैं। बता दें कि दोनों अलग-अलग समुदाय से आते हैं लेकिन लड़की लड़के को अपना पति मान चुकी है और सिंदूर लगाती थी। दोनों परिवार के लोगों से छिपकर एक-दूसरे से मिला करते थे। फिलहाल पुलिस किसी तरह से मामलो को सुलझाने की कोशिश कर रही है।