ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

ट्रेन की चपेट में आने से पेशकार दंपति की हुई मौत, पुलिस कई बिंदुओं पर कर रही जांच

MUZAFFARPUR : बिहार में न सिर्फ सड़क हादसा बल्कि रेल हादसा की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा इन गुजरता हो जिस दिन रेल हादसे की वजह से लोग

ट्रेन की चपेट में आने से पेशकार दंपति की हुई मौत, पुलिस कई बिंदुओं पर कर रही जांच
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में न सिर्फ सड़क हादसा बल्कि रेल हादसा की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा इन गुजरता हो जिस दिन रेल हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां रेल हादसे में एक दम्पति की मौत हो गई। इस बाद मौके पार अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया। 


मिली जानकारी के अनुसार,ज़िले के आमगोला रेलब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से एक दम्पति की मौत हो गयी। इसके बाद मौके पर अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया। हालांकि, घटना की सुचना के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कर ली है। ये मुजफ्फरपुर ज़िले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के बरजी के रहने वाले अमित कुमार ओझा और अनुराधा ओझा है। 


वहीं, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आपसी और पारिवारिक विवाद के बिंदु पर भी तफ्तीश करने में जुटी है। फिलहाल, मौके पर परिजन पहुंच चुके है। होम सिग्नल के बाहर घटना होने की वजह से काजी मोहम्मदपुर थाना की पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजने की कवायद में जुट गई है।  उधर, बताया जाता है की अमित पेशे से पेशकार था। मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट में कार्यरत था। सरैया इलाके में ससुराल था।