ब्रेकिंग
पटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमाल

दलित बच्ची की मौत के बाद परिजनों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव, नीतीश के साथ-साथ मंगल पांडेय पर बोला जोरदार हमला

मुजफ्फरपुर से पटना आई 11 साल की रेप पीड़ित बच्ची की रविवार को PMCH में इलाज के दौरान मौत हो गई है। बच्ची शनिवार सुबह 11 बजे से करीब 9 घंटे तक PMCH के बाहर एम्बुलेंस में तड़पती रही। पीड़िता की मौत मामले में लगातार विपक्ष राज्य सरकार पर हमलावर हैं।

bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र की रहने वाली दलित नाबालिग बच्ची के साथ गांव के बहशी दरिदें ने दुष्कर्म किया जिसकी इलाज में लापरवाही के दौरान पटना में मौत हो गयी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज मृत बच्ची के परिजनों से मिलने मुजफ्फरपुर पहुंचे और घटना पर दुख जताते हुए नीतीश सरकार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर जमकर हमला बोला। 


मुजफ्फरपुर से पटना आई 11 साल की रेप पीड़ित बच्ची की रविवार को PMCH में इलाज के दौरान मौत हो गई है। बच्ची शनिवार सुबह 11 बजे से करीब 9 घंटे तक PMCH के बाहर एम्बुलेंस में तड़पती रही।पीड़िता की मौत मामले में लगातार विपक्ष सरकार पर हमलावर है। सोमवार को कांग्रेस पार्टी की तरफ से पटना सहित तमाम जिलों में सरकार के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला गया और नीतीश कुमार- मंगल पांडेय का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। 


वही मंगलवार को बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर मुजफ्फरपुर पहुंचे जहां पीड़ित परिवार से मिलने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला और इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को भी नहीं छोड़ा। तेजस्वी ने कहा कि सिर्फ यह कहा जा रहा है कि जांच कमेटी का गठन कर दिया गया है, जांच होने के बाद रिपोर्ट आएगी तो कार्रवाई होगी। आज तक सरकार बताएं कि कितने मामले में जांच कर कार्रवाई की गयी। बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमा गयी है। यदि अस्पतालों ने व्यवस्था सही होती तो यह दिन नहीं देखना पड़ता। आज बच्ची सबके सामने जीवित रहती।


ताजा खबर यह आ रही है कि विपक्ष के लगातार हमले के बाद बिहार सरकार ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है। नीतीश सरकार ने पटना पीएमसीएच के प्रभारी उपाधीक्षक डॉक्टर अभिजीत को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है, वही मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर विभा कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। विपक्ष के लगातार हमला बोलने के बाद सरकार को एक्शन लेना पड़ गया। राज्य सरकार ने दलित बच्ची के मौत मामले में बड़ी कार्रवाई की है। स्वास्थ्य विभाग के दो बड़े पदों पर काबिज दो डॉक्टरों पर कार्रवाई की है।