ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

शॉर्ट सर्किट से चाय दुकान में लगी आग, बुरी तरह झुलसा दुकानदार

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार नाका में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक चाय दुकान में अचानक आग लग गयी

शॉर्ट सर्किट से चाय दुकान में लगी आग, बुरी तरह झुलसा दुकानदार
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार नाका में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक चाय दुकान में अचानक आग लग गयी. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. आग फैलता देख लोगों ने इस घटना की जानकारी तुरंत फायर बिग्रेड को दी. सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गयी. 


जानकारी के अनुसार चाय की दुकान में आग लग गयी. स्थानीय लोगों के द्वारा बुझाने की काफी कोशिश की गयी लेकिन आग और तेजी से फैलने लगी जिसके बाद लोगों ने तुरंत इस घटना की जानकारी फायर बिग्रेड को दी. घटना के संबंध में दुकानदार व प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक लगी आग से दुकानदार संजीव कुमार झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए. लोगों ने उनको आग से बाहर निकाला. इसके बाद आग और तेजी से फैलने लगी. लोगो ने बताया कि दुकान में रखे लगभग दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया है. 


इधर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की दो बड़ी और एक छोटी गाड़ी ने घंटों मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया लेकिन लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया. मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की तीन यूनिट गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया है. उन्होंने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता