ब्रेकिंग
AEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टAEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्ट

Bihar News : मुश्किल में फंसीं शिल्पा शेट्टी, इस मामले में कोर्ट ने SSP से मांगी रिपोर्ट; क्या अब होगा बॉलीवुड अभिनेत्री पर एक्शन?

Bihar News : फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और अन्य के विरुद्ध परिवाद दाखिल किया गया है। यह परिवाद ज्वेलर्स शो रूम के उद्घाटन के दौरान कलमबाग चौक के निकट जाम कराने के आरोप में किया गया है।

Bihar News:
Bihar News:
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar News : बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी व अन्य के विरुद्ध दाखिल परिवाद में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट ने वरीय पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी है। यह परिवाद सदर थाना के लहलादपुर पताही गांव के अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने पिछले वर्ष 8 अक्टूबर को दाखिल किया था। इसमें मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, एक ज्वेलर्स के प्रोपराइटर टीएम कल्याण व कार्यकारी निदेशक रमेश कल्याण को भी आरोपित बनाया था।


दरअसल, परिवाद में ज्वेलर्स शो रूम के उद्घाटन के दौरान कलमबाग चौक के निकट जाम कराने का आरोप लगाया गया है। परिवाद में अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने कहा है कि कलमबाग चौक के निकट सात अक्टूबर की शाम छह से आठ बजे के बीच एक ज्वेलर्स के शो रूम का उद्घाटन किया गया। इसके उद्घाटन के लिए एक ज्वेलर्स के मालिक ने फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को बुलाया था। 


इसका प्रचार ज्वेलर्स के ब्रांड अंबेसडर अमिताभ बच्चन कर रहे थे। इस कार्यक्रम की अनुमति जिलाधिकारी ने दे दी थी। कलमबाग रोड पर काफी लोगों का आना-जाना होता है। इस कार्यक्रम के कारण लगभग कलमबाग रोड व चौक जाम कर दिया गया। इससे आमलोगों को काफी परेशानियों का सामना करना


आपको बता दें कि, इससे पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत के द्वार जाति को लेकर दिये गये बयान को लेकर कोर्ट में परिवाद दायर किया गया था। इसके साथ ही बालाजी मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष वाई सुब्बा रेड्डी के खिलाफ परिवाद दायर किया गया था। इतना ही नहीं फिल्म स्टार सलमान खान के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है।