ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

सेना में बहाली के नाम पर 85 लाख की ठगी, 4-4 लाख लेकर दानापुर कैंट का दिया था ज्वाइनिंग लेटर, निकला फर्जी

MUZAFFARPUR: बेरोजगारों को नौकरी का झांसा देकर ठगी करने का मामला हर रोज सामने आ रहा है. ताजा मामला मुजफ्फरपुर का है, जहां सेना में बहली के नाम पर 13 लोगों से 85 लाख रुपये की ठगी का

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बेरोजगारों को नौकरी का झांसा देकर ठगी करने का मामला हर रोज सामने आ रहा है. ताजा मामला मुजफ्फरपुर का है, जहां सेना में बहली के नाम पर 13 लोगों से 85 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है.

ठगी का शिकार हो चुके सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर थाना के वासुदेव विशुनपुर गांव के पीड़ित राहुल कुमार ने इस मामले में एफआईआर के लिए कोर्ट में आवेदन दिया है. वहीं शनिवार को पीड़ितों ने एक आरोपित को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है.

पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि वह शेखपुर में रहकर पढ़ाई करता था, वहीं उसके एक शिक्षक ने रुन्नीसैदपुर के एक युवक से उसकी पहचान करायी, उस युवक ने चार लाख रुपये में उसे सेना में भर्ती कराने की बात कही थी.

नौकरी की लालच में उसने चार लाख रुपये दिए, जिसके बाद उसे  दानापुर कैंट में बहाली का नियुक्ति पत्र दिया गया, जो फर्जी निकला. मामला सामने आने के बाद से वह फरार है और उसने अपना नंबर भी ऑफ कर लिया है.  

इस बाबत अहियापुर थानाध्यक्ष ने कहा कि यह दूसरे जिले का मामला है. पीड़ितो ने एक युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंपा है, जिससे पूछताछ की जा रही है.