ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

सांसद वीणा देवी के बेटे को पिकअप वैन से कुचलने वाला ड्राइवर गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर पुलिस ने घटना का किया खुलासा

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में बीते 23 सितंबर को सड़क हादसे में जदयू एमएलसी दिनेश सिंह और सांसद वीणा देवी के पुत्र राहुल राज उर्फ छोटू सिंह की मौत हुई

सांसद वीणा देवी के बेटे को पिकअप वैन से कुचलने वाला ड्राइवर गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर पुलिस ने घटना का किया खुलासा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में बीते 23 सितंबर को सड़क हादसे में जदयू एमएलसी दिनेश सिंह और सांसद वीणा देवी के पुत्र राहुल राज उर्फ छोटू सिंह की मौत हुई थी। इस मामले का खुलासा मुजफ्फरपुर पुलिस ने किया है।


बता दें कि जेडीयू एमएलसी दिनेश सिंह के बयान पर थाने में अज्ञात के खिलाफ साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया गया था और मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर एसएसपी राकेश कुमार ने जांच के लिए सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया था। जो लगातार विभिन्न पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही थी। 


दर्जनों जगहों पर सीसीटीवी फुटेज एवं मानवीय साक्षों का संकलन किया गया। जिसके आधार पर दुर्घटना में शामिल पिकअप वैन को ज़िले के पानापुर करियात थाना क्षेत्र से जब्त किया गया। वही पिकअप वैन के चालक मोहम्मद हासीम को गिरफ्तार किया गया। वह पानापुर करियात थाना क्षेत्र के हिचड़ा गांव का रहने वाला है। 


पुलिस लगातार उससे पूछताछ कर रही थी। इस दौरान यह बातें सामने आई कि पिकअप वैन और छोटू सिंह के बुलेट में टक्कर के बाद ही उसकी मौत हुई थी। जिसके बाद डर कर पिकअप वैन का चालक भाग गया था। पिकअप वैन के ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि गांव के रास्ते से निकलकर एक कार्यक्रम में टेंट हाउस का सामान गिराने वह जा रहा था तभी यह सड़क हादसा हुआ। पूरे मामले का खुलासा मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया। पुलिस की जांच में यह मामला सड़क दुर्घटना का निकला। छोटू सिंह की सड़क हादसे में ही मौत हुई थी।सांसद वीणा देवी के बेटे को पिकअप वैन से कुचलने वाला ड्राइवर गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर पुलिस ने घटना का किया खुलासासांसद वीणा देवी के बेटे को पिकअप वैन से कुचलने वाला ड्राइवर गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर पुलिस ने घटना का किया खुलासासांसद वीणा देवी के बेटे को पिकअप वैन से कुचलने वाला ड्राइवर गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर पुलिस ने घटना का किया खुलासासांसद वीणा देवी के बेटे को पिकअप वैन से कुचलने वाला ड्राइवर गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर पुलिस ने घटना का किया खुलासासांसद वीणा देवी के बेटे को पिकअप वैन से कुचलने वाला ड्राइवर गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर पुलिस ने घटना का किया खुलासा

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता