ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

सनकी बेटे ने पिता के टोकने पर लाठी -डंडे से बुरी तरह पीटा, मौके पर हुई मौत

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक दिल दहलाने वाली खबर निकल कर सामने आई है। यहां एक सिरफिरे बेटे ने पिता के टोकने पर लाठी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में पुलिस

सनकी बेटे ने पिता के टोकने पर लाठी -डंडे से बुरी तरह पीटा, मौके पर हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक दिल दहलाने वाली खबर निकल कर सामने आई है। यहां एक सिरफिरे बेटे ने पिता के टोकने पर लाठी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, परिजन से मानसिक तौर पर बीमार बता रहे हैं। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का भी माहौल है। 


मिली जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर के मोतीपुर के बरुराज थाना क्षेत्र के अहरौलिया गांव में एक सिरफिरे युवक विनोद कुमार पासवान ने अपने पिता राजेन्द्र पासवान (65) की लाठी डंडे से पीट-पीट कर हत्या दी। इसके बाद पूरे गांव में इस खबर की सनसनी फ़ैल गई।  परिजनों में चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस ने हत्यारे पुत्र विनोद को हिरासत में ले लिया है। 


वहीं, इस घटना को लेकर राजेंद्र की बड़ी बहू सविता देवी ने पुलिस को बताया कि विनोद लाठी से घर के दरवाजे को तोड़ रहा था। उसके पिता डांट-फटकार लगाते हुए उसे ऐसा करने से मना कर रहे थे। इससे आक्रोशित होकर विनोद ने उसी लाठी से पिता के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। इससे उनका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गए। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। अचेतावस्था में ससुर को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत बताया।


उधर, इस घटना को लेकर  बरुराज थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे का कहना है कि पुलिस आरोपित को हिरासत में ले लिया है। इससे पूछताछ की जा रही है, आरोपी के परिजन उसे मानसिक रूप से बीमार बता रहे हैं। यह  हमेशा घर पर ही रहता था और बार-बार अपनी पत्नी की पिटाई करता था। इससे आजिज आकर चार साल पहले उनकी पत्नी उसे छोड़ कर अपने मायके चली गई और दूसरी शादी कर ली।