ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Road Accident: तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवारों को रौंदा, 2 की मौत

Road Accident: सड़क हादसे में 2 की मौत, अनियंत्रित कार की जबरदस्त टक्कर बनी वजह, एक की हालत बताई जा रही गंभीर।

Road Accident
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Road Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के फकुली थाना क्षेत्र के रजला चौक पर शुक्रवार, 23 मई 2025 की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है।


हादसे में मृतकों की पहचान कुढ़नी थाना क्षेत्र के बसौली गांव निवासी सूरज गिरी (26 वर्ष) और अबोध गिरी (25 वर्ष) के रूप में हुई है। घायल युवक अन्नू कुमार (26 वर्ष) भी बसौली का निवासी है। बताया जाता है कि तीनों पेंटर का काम करते थे और काम खत्म कर एक ही बाइक से फकुली की ओर से अपने घर लौट रहे थे। रजला चौक पर एक अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सूरज और अबोध की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।


सूचना मिलते ही फकुली थाना प्रभारी ललन कुमार मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने सूरज गिरी और अबोध गिरी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अन्नू कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, घटनास्थल से कार को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश जारी है।


राज की रिपोर्ट